एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में गजब मामला, पहले कहा बेटा हुआ लेकिन बाद में थमा दी बेटी, परिजनों ने की डीएनए टेस्ट की मांग

Basti News: परिजनों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि उनका बेटा हुआ है. अस्पताल के स्टाफ ने उनसे मिठाई भी खाई और बख्शीश भी ली, लेकिन जब बच्चा सौंपा तो वो लड़की निकली.

Basti News: बस्ती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में अजब गजब मामला सामने आया है. जहां पहले तो अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों का बताया कि उनका बेटा हुआ और बेटे की खुशी में मिठाई खाई, लेकिन मिठाई खाने के बाद उन्हें बेटी दे दी. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि उनके बच्चे को बदला गया है. यही नहीं परिजनों का स्टाफ पर घूस लेने का भी आरोप लगाया है और बच्चे की डीएनए जांच की मांग की है. 

दरअसल लालगंज थाना के देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी की डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी. महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया. थोड़ी देर बाद स्टाफ ने बताया कि उनका बेटा पैदा हुआ है. बेटे की खुशी में परिजन झूम उठे. उन्होंने बेटे के जन्म पर स्टाफ को एक हजार रुपये की बख्शीश भी दी और अस्पताल में मिठाई बांटी. परिवारवालों ने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बता दिया कि उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है और खुशी मनाने लगे, लेकिन ये खुशी ज्यादा देर नहीं रही. ऑपरेशन थियेटर से जब स्टाफ ने बच्चे को परिजनों के हवाले किया तो वो बेटे की जगह बेटी थी. 

बेटे की जगह थमाई बेटी

बेटे की जगह बेटी को देखकर परिजन भड़क उठे और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यही नहीं उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है की उनसे लड़का पैदा होने की बात कही गई थी, स्टाफ ने पैसे भी लिए, मिठाई खाई, लेकिन बाद में लड़के को बदलकर लड़की दे दी जबकि जो पेपर बना था वो लड़के का बना था और अब पेपर को भी बदलकर उस पर लड़की लिखा गया है. हंगामे के बाद अस्पताल में पुलिस पहुंच गई और हंगामे को शांत कराया. 

परिजनों ने अब लड़की को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक बच्ची का डीएनए टेस्ट नहीं हो जाता, तब तक वो उसे घर नहीं लेकर जाएंगे. वहीं कैली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एएन नारायण प्रसाद ने कहा की शिकायतकर्ता अजीत ने कहा की उनको पहले लड़का पैदा होने की सूचना दी गई लेकिन बाद ने लड़की रिसीव कराई गई. मैंने अपने स्तर पर जांच की पत्रावली को देखा गया. इस तरह को कोई घटना अस्पताल में नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Update: पूर्वांचल में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी, जानिए आपके इलाके में मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget