एक्सप्लोरर

Basti Crime: नए साल की रात घर में बदमाशों ने बोला धावा, गर्दन पर चाकू रखकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट

UP News: धमकी भरे मामले की जांच पुलिस कर रही थी. शुरू में पुलिस ने शरारती तत्वों की करतूत बताया था. नए साल की रात चोरों ने धमकी को सच साबित कर दिया. डकैती की खबर को एसपी ने भ्रामक बताया है.

UP Crime News: बस्ती में नए साल पर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई. घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बुजुर्ग महिला के गर्दन पर चाकू रखकर बदमाश घर से सोने के जेवर और बीस हजार रुपये ले गए. बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया. तीन दिन पहले पुलिस को खुली चुनौती दी गई थी. पीड़ित ललित मोहन ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने खबर को भ्रामक बताया है. ओरवाड़ा टोला रगरपुरवा निवासी ललित मोहन के घर रात दो बजे अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए. घर में घुसने के बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बुजुर्ग महिला के गर्दन पर चाकू रखकर घर से नगदी और जेवरात बदमाश ले गए.

नए साल की रात घर में लूटपाट

घटना से गांव में दहशत का माहौल है. घर की रखवाली के लिए एक बार फिर लोगों ने रात में पहरा देना शुरू कर दिया है. रुधौली थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व चोरी का धमकी भरा पोस्टर चस्पा मिला था. गांववाले चोरों की खुली चुनौती से दहशत में आ गए. घर की रखवाली के लिए उन्होंने पहरा देना शुरू कर दिया. पुलिस भी जगह-जगह छानबीन करने लगी. अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ की एक बार फिर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में धमकी भरा पोस्टर चस्पाकर पुलिस को चोरों ने चुनौती दे डाली.

पोस्टर में पुलिस को थी चुनौती

28 दिसंबर को भी मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दीवार पर धमकी भरा चस्पा मिला. पोस्टर में लिखा था कि चाहे जितनी ताकत लगा लो, दस दिन में हमारा गैंग गांव में डकैती डालेगा. अपर पुलिस अधीक्षक ने धमकी भरे पोस्टर को शरारती तत्वों की करतूत बताया था. नए साल की रात चोरों ने वारदात को अंजाम देकर धमकी सच साबित कर दी. घर में रात को लूटपाट से लोग डरे हुए हैं. पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठ रहा है. बुजुर्ग महिला निर्मला ने बताया कि रात को तीन बदमाश घर में घुस गए. करीब 4 से 10 लोग बाहर पहरेदारी कर रहे थे. घर में घुसने के बाद उन्होंने गर्दन पर चाकू रख दिया.

जान मारने की धमकी देकर उन्होंने सोने के जेवर और नगदी 20 हजार रुपए छीन लिए. बुजुर्ग महिला ने दुश्मनी की बात से इंकार किया है. उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्ति पर सवाल उठाए. पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा कि 1 जनवरी की रात मुंडेरवा थाना क्षेत्र से चोरी की सूचना मिली. ओरवारा के रहने वाले ललित मोहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. कुछ न्यूज़ चैनल डकैती की वारदात दिखा रहे हैं. डकैती जैसी घटना की कोई बात नहीं लग रही है. घटना पर संदेह पैदा हो रहा है. पुलिस जल्द मामले का का खुलासा करेगी. 

UP Crime: बदायूं में प्रेमी से बेटी को मिलते देख पिता का भड़का गुस्सा, दोनों की फावड़े से हत्या कर पहुंचा थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget