एक्सप्लोरर

बस्ती में बाढ़ कहर, डीएम ने लिया प्रभावित गांव का जायजा, व्य्वस्थायाओं को लेकर अधिकारियों को चेताया

Basti News:डीएम ने मोटरबोट के जरिए सुविखाबाबू गांव पहुंचकर वहां की स्थिति का आकलन किया. गांव के बीच बने पंचायत भवन, जो बाढ़ के दौरान राहत कार्यों का केंद्र है, का निरीक्षण किया गया.

यूपी के बस्ती में सरयू नदी की बाढ़ ने सुविखाबाबू गांव के लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उनके साथ उच्च-स्तरीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी, जिसने राहत कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया.

डीएम ने मोटरबोट के जरिए सुविखाबाबू गांव पहुंचकर वहां की स्थिति का आकलन किया. गांव के बीच बने पंचायत भवन, जो बाढ़ के दौरान राहत कार्यों का केंद्र है, का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि पंचायत भवन में बुनियादी सुविधाओं जैसे कुर्सी-मेज और अन्य आवश्यक सामानों की कमी है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि बीडीओ तत्काल प्रभाव से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें.

स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली व्यवस्था पर विशेष जोर

डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि पंचायत भवन में 24 घंटे चिकित्सा कैंप संचालित किया जाए. इस कैंप में चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके. इसके अलावा रात के समय बिजली कटौती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने के आदेश दिए.

राहत सामग्री वितरण में देरी पर सख्ती

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि उन्हें अभी तक बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली है. इस पर जिला अधिकारी ने राजस्व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी जरूरतमंदों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगा.

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि डीएम के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया. राहत सामग्री वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं. फसल नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है.

फसल नुकसान का आकलन शुरू

बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget