एक्सप्लोरर

किसान से मांग रहा था 50 हजार की रिश्वत लेखपाल, एंटी करप्शन ने ट्रैप बिछाकर पकड़ा

Basti Bribery Case: बस्ती में एंटी करप्शन ने एक रिश्वतखोर लेखपाल को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद आरोपी के साथी लेखपाल ने कोतवाली पहुंच गए और एंटी करप्शन टीम पर ही गंभीर आरोप लगाने लगे.

Basti News Today: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज गुरुवार (13 दिसंबर) को सदर तहसील में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. इसकी खबर फैलते ही लेखपालों में हड़कंप मच गया. आरोपी रिश्वतखोर लेखपाल को बचाने के लिए बड़ी संख्या में लेखपाल और लेखपाल संघ के पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए.

लेखपालों ने उल्टा एंटी करप्शन की टीम पर गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया. लेखपाल संघ का आरोप है कि एंटी करप्शन टीम ने जानबूझकर जमीन पर पड़े रुपये जबरदस्ती जेब में डालकर कार्रवाई की है. नाराज लेखपाल कोतवाली पहुंच कर इसका विरोध कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला बस्ती जिले के सदर तहसील के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे जुड़ा हुआ है. जहां आज दोपहर को एंटी करेप्शन की टीम ने लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि बहादुरपुर ब्लॉक के अगई भगाड़ गांव निवासी एक किसान ने अपने जमीन संबंधी समस्याओं के मामले में लेखपाल से संपर्क किया.

पीड़ित किसान ने लेखपाल को वरासत नामा चढ़वाने के लिए आवेदन दिया था. शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बदले लेखपाल ने 50 हजार रुपये की डिमांड की. इसके बाद पीड़ित किसान ने किसी तरह से 20 हजार रुपये का इंतजाम करके लेखपाल को दिया. रिश्वत की रकम मिलने के बावजूद लेखपाल ने किसान का काम नहीं किया और वह पीड़ित को कई महीनों तक दौड़ाता रहा.

ट्रैप बिछाकर किया गिरफ्तार
इसके बाद पीड़ित किसान ने थक हारकर एंटी करप्शन टीम के सामने शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप बिछाया और गुरुवार को दोपहर 11.30 बजे टीम ने सदर तहसील के परिसर में ही रिश्वतखोर लेखपाल को रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. 

इस मामले में एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत लेते हुए लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा था, इसलिए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में BJP विधायक की एंट्री, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर NSA की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget