एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय में डूबे बस्ती के लोग, मंदिरों में भजन कीर्तन और जगह-जगह हुए भंडारे

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बस्ती में त्रेतायुग की याद ताजा हो गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों में सफाई की. माहौल में भगवा रंग घुला हुआ है.

Ram Mandir Opening: भगवान राम के महल में विराजने पर चारों तरफ उत्सव का माहौल है. सोमवार को बस्ती (Basti) जिले में लोगों के उत्साह ने त्रेतायुग की याद दिला दी. लोगों के मुख से जय श्री राम का अभिवादन प्रचलित हो गया. वाहनों पर श्री राम के भगवा झंडे लगे दिखे. घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लहराए. पूरा माहौल भगवा में रंगा दिखाई दे रहा है. सामाजिक संस्थाओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भगवान राम की पूजा अर्चना की. जगह जगह भंडारे और प्रसाद वितरण किया जा रहा है.

राम मंदिर के उद्घाटन का चरम पर उत्साह

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों में सफाई की. लगभग चार सौ मंदिरों में रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया. तिलकपुर मंदिर में बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने यज्ञ आहुति दी. पूजा अर्चना के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया. जिला प्रभारी समीर सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. प्रसिद्ध भजन गायक कमाल खान, ज्योति शर्मा और आकांक्षा सिंह ने राम नाम की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

500 वर्षों का इंतजार खत्म-बीजेपी सांसद

लोगों के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था थी. सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है. अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो गया है. रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के देश-दुनिया में जश्न का माहौल है. राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में दिवाली मनाई जा रही है. जिलाध्ययक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद अद्भुत क्षण के साक्षी बने हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस समय पूरी दुनिया दीवाली मना रही है. शाम को घर घर दीप प्रज्वलित किये जायेंगे. 22 जनवरी की दिवाली इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी. 

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए सीएम योगी, कहा- 'आज जीवन धन्य हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget