एक्सप्लोरर

Basti: बिहार शराब त्रासदी पर बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'जंगलराज के युवराज...'

बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नीतीश कुमार को पहले सुशासन वाला नेता माना जाता था लेकिन जब से आरजेडी से हाथ मिलाया तब से बिहार की स्थिति बिगड़ रही है.

UP News: बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) ने रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आने वाली फिल्म पठान (Pathan) पर भी तीखा बयान दिया. हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) बिहार बीजेपी के प्रभारी हैं. सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बॉलीवुड में एक ऐसा तबका है जो हिंदुस्तान के प्रतीक चिह्न और सम्मान के साथ खिलवाड़ करता है. कुछ ऐसा ही पठान फिल्म में भी किया गया है इसको लेकर विरोध भी हो रहा है.

हरीश द्विवेदी ने आगे कहा, 'सेंसर बोर्ड भी आपत्तिजनक चीजों को देख रहा है लेकिन जन-भावनाओं के साथ किसी फिल्म में इस तरह से मजाक नहीं किया जाना चाहिए. जो कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता.' वहीं बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के सवाल पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार के जंगल राज के युवराज के साथ नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि व्यवस्था बिगड़ेगी ही. नीतीश कुमार को पहले सुशासन वाला नेता कहा जाता था लेकिन जंगल राज के युवराज से जब से उन्होंने हाथ मिलाया है तब से बिहार की स्थिति और भी खराब होती जा रही है.

नीतीश कुमार के बयान पर यह बोले हरीश द्विवेदी

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का जनाधार पूरी तरीके से खत्म हो चुका है जिस वजह से वह फ्रस्ट्रेशन में आ चुके हैं और कब क्या कहां है. उनको इस बात का अंदाजा नहीं लग रहा है, तभी उन्होंने शराब से हुई मौतों को लेकर कह दिया कि जो जहरीली शराब पीएगा वह ऐसे ही मरेगा, उनका यह बयान हताशा भरा है. बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से कथित रूप से 80 लोगों की मौत हो गई है. यह मौत ऐसे समय में हुई है जब बिहार में शराबबंदी लागू है. इन मौतों के बाद बिहार सरकार चौतरफ हमला झेल रही है.

ये भी पढ़ें -

Roorkee: रेलवे के 'निशाने' पर क्रिकेटर ऋषभ पंत का घर, जमीन पर कब्जा हटाने के लिए लगाया पिलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरल नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा
मेरल नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
Embed widget