एक्सप्लोरर

बस्ती में मासूम की संदिग्ध मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम सील

Basti News: 15 महीने के बच्चे को जन्मजात हृदय रोग था. डॉ.एसके गौड़ ने दो दिन तक बच्चे का निमोनिया का इलाज किया,बार-बार हृदय रोग की बात बताई, लेकिन डॉक्टर ने इसे अनसुना कर दिया.

UP News: बस्ती जनपद में 15 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका नर्सिंग होम सीज कर दिया है. स्थानीय लोग आरोपी डॉ एसके गौड़ को डॉ डेथ कह रहे हैं. इस मामले में अब स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं. अभी तक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

दरअसल सोनहा थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव निवासी राधेश्याम के 15 महीने के बच्चे को जन्मजात हृदय रोग था. परिजनों का आरोप है कि जेके नर्सिंग होम में भर्ती के बाद डॉ. एसके गौड़ ने दो दिन तक बच्चे का निमोनिया का इलाज किया, जबकि उसकी समस्या हृदय से संबंधित थी. गलत इलाज और लापरवाही के कारण बच्चे की हालत बिगड़ी, और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि उन्होंने बार-बार हृदय रोग की बात बताई, लेकिन डॉक्टर ने इसे अनसुना कर दिया.

प्रशासन ने सीज किया अस्पताल

शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम ने जेके नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया. जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल के NICU, PICU और जनरल वार्ड को तत्काल सील कर दिया गया. बस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि एक अन्य वार्ड में अभी 9 बच्चे भर्ती हैं, जिनके स्वस्थ होने के बाद उसे भी सील किया जाएगा. साथ ही अस्पताल की OPD सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी. सीएमओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

पंजीकरण नहीं था

सीएमओ डॉ राजीव निगम ने खुलासा किया कि जेके नर्सिंग होम ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी. ऐसे में NICU और PICU जैसी गंभीर सेवाएं चलाने की अनुमति पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डॉ. गौड़ की डिग्री की जांच की मांग की और कहा कि यह लापरवाही नहीं, आपराधिक कृत्य है. डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget