एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में रंगे हाथ पकड़ा गया रोजगार सेवक, प्रधान प्रतिनिधि से मांगी थी 50 हजार रिश्वत

Basti News: सरकारी कर्मचारी की तरफ से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत का मामला सामने आने के बाद एंटी करप्शन की टीम एक्टिव हो गई. आरोपी को पकड़ने के लिए फरियादी की मदद ली गई.

UP News: बस्ती में एंटी करप्शन की टीम ने रोजगार सेवक को रंगे हाथों आज (बुधवार) धर दबोचा. रोजगार सेवक ने प्रधान प्रतिनिधि से 50 हजार मांगे थे. प्रधान प्रतिनिधि रतन लाल ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी. मामला विकास खंड बनकटी का है. आरोप है कि रोजगार सेवक निशुल्क सरकारी योजनाओं के लिए भी पैसे की मांग करता था. विभिन्न योजनाओं में रिश्वत मांगे जाने से प्रधान प्रतिनिधि परेशान हो चुके थे. काम की मंजूरी के लिए एक बार फिर रोजगार सेवक अब्दुल रहीम ने 50 हजार की मांग की थी. फरियादी ने तंग आकर एंटी करप्शन ब्यूरो से रिश्वत मांगने की शिकायत कर दी.

भारी पड़ा प्रधान प्रतिनिधि से रिश्वत की मांग करना

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया. आरोपी को पकड़ने के लिए फरियादी की मदद ली गई. विकास खंड बनकटी मुख्यालय के गेट पर एंटी करप्शन की टीम मुस्तैद थी. काम की स्वीकृति के लिए 50 हजार की मांग रोजगार सेवक ने की. घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई से बनकटी मुख्यालय में हड़कंप मच गया. एंटी करप्शन की टीम आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई.

50 हजार रकम के साथ पकड़ा गया रोजगार सेवक

कोतवाली में रिश्वतखोर रोजगार सेवक से पूछताछ की जा रही है. फरियादी की पत्नी मंजू देवी आम कुंज ग्राम प्रधान हैं. उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक अब्दुल रहीम और जेई अरविंद पाठक लगातार घूस मांग रहे थे. मामला बारात घर के सामने पोखरा खुदाई कार्य से जुड़ा है. रिश्त देने से इंकार करने पर आरोपी परेशान करने लगे. तंग आकर एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकयत कर दी. आज 50 हजार रुपये रंगे हाथों एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया है.

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि कोतवाली में रोजगार सेवक अब्दुल रहीम निवासी सुरापार थाना लालगंज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, भीमशंकर मिश्रा, महेश कुमार दुबे, उदय प्रताप यादव, राघवेंद्र यादव, मोहित कुमार, विवेक जायसवाल, अमित यादव, प्रियेश कुमार शामिल रहे. 

UP News: पेपर लीक मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, नकल सामग्री के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget