एक्सप्लोरर

Holi 2023: होली में रहें सावधान! रंग में भंग न डाल दे 'जहरीली मिठाई', त्योहार आते ही खुली मिलावट की फैक्ट्री

Basti News: होली का त्योहार पास आते ही मिठाइयों की खरीदारी तेज हो जाती है और इसी का फायदा कई बार मिठाई दुकानदार उठाते हैं और नकली खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं.

Adulterated Sweets: बस्ती (Basti) जिले का शहरी इलाका हो या ग्रामीण हर जगह होली (Holi) से पहले बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ और मिठाइयां बिक रही हैं. इन मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए फूड विभाग (Food Department) बना है, लेकिन मिलावटी मिठाइयों को लेकर दुकानदारों के खिलाफ वह भी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा. होली से पहले लोग मिठाइयों की खरीदारी भारी मात्रा में कर रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि मिठाई के रूप में दुकानदार उन्हें मीठा जहर बेच रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती के बड़े दुकानों में कानपुर से नकली खोया मंगवाया जा रहा है और उसकी मिठाइयां बनाई जा रही हैं. हमने जब इसकी पड़ताल शुरू की तो सारी सच्चाई सामने आ गई. बस्ती रोडवेज के सामने मंडी में धड़ल्ले से मिलावटी खोया बेची जा रही है. एक स्टिंग ऑपरेशन में खोया बेच रहे दुकान वाले ने बताया कि कानपुर से मिलावटी खोया आता है जो खाने लायक नहीं है. इसके अलावा नवाबगंज और गोरखपुर का खोया कानपुर से थोड़ा अच्छा और महंगा होता है. दुकानदार ने मिलावटी खोये की पुष्टि करते हुए कहा कि जैसी कीमत दी जाती है उसी अनुसार का सामान वे बेचते हैं.

कार्रवाई से बचे हुए हैं बड़े दुकानदार
दुकानों में नकली खोये से बनी मिठाइयों की भरमार है. हाल यह है कि असली और नकली मिठाइयों में खरीदार फर्क नहीं कर पा रहे. जिला फूड अधिकारी अवूर्प श्रीवास्तव खुद स्वीकार करते है कि शहर में रोडवेज की बसों और निजी वाहनों से बाहर से खोया मंगाया जाता है. कम खर्चे में तैयार मिठाइयों को शहरी और ग्रामीण इलाकों की दुकानों तक पहुंचाया जाता है. शहर में मिलावटी खोये के कारोबारियों का रैकेट पूरी तरह से सक्रिय है. यहां मांग के अनुसार खोये को दुकानों पर पहुंचाने का काम होली पर तेजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि फूड डिपार्टमेंट केवल छोटे दुकानों पर ही कार्रवाई कर रहा है जबकि बड़े दुकानदार इसकी पहुंच से दूर हैं.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सीएम योगी ने तोड़ा यूपी के सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती भी पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget