एक्सप्लोरर

Basti: बस्ती में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे को जमींदोज कर मुक्त कराई सरकारी जमीन

Uttar Pradesh: यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है. भी-माफिया 11.672 एकड़ सरकारी जमीन पर निर्माण कर चुके थे. बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी जमीन खाली नहीं किया गया.

Bulldozer Action in Basti: पिछले 50 साल से सरकार की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है. इसके तहत अब एक के बाद एक अवैध निर्माणों को चिन्हित करके बुलडोजर के जरिए धराशाई किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी सरकार बनने के बाद बस्ती जिले में बाबा का बुलडोजर फुल स्पीड में दौड़ रहा है.

बस्‍ती जिला प्रशासन ने 50 साल से भी अधिक समय से भू-माफियाओं के कब्‍जे वाली लगभग 50 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया. दरअसल, यूपी में अपराधी अब पुलिस की गोली से नहीं बल्कि बाबा के बुलडोजर से खौफ खाते हैं. जब बुलडोजर चलता है तो क्या पेट्रोल पंप, क्या मकान, क्या दुकान सब के सब जमीदोज हो जाते हैं.

11.672 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई

यह पूरा मामला बस्ती जिले के रूधौली तहसील का है. यहां एसडीएम आनन्द श्रीनेत के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत रूधौली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई. इसके तहत करीब 11.672 एकड़ सरकारी जमीन भू-माफियाओं के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई. इस जमीन की अनुमानित कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है.

एसडीएम रूधौली आनन्द श्रीनेत ने बताया कि उक्त सभी सरकारी जमीनों को फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा किया गया था. बार बार नोटिस के बाद भी जब इन लोगों ने जमीन को खाली नहीं किया, तब हमारी तहसील की टीम ने बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलता रहेगा.

कार्रवाई की जाएगी

डीएम बस्ती प्रियंका निरंजन ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में तहसीलवार कब्जा हुई सरकारी जमीन को चिन्हित कर उसको खाली करवाने का कार्य किया जा रहा है. इसी सिलसिले में रूधौली तहसील में भू-माफियाओं से 50 करोड़ की जमीन को कब्‍जा मुक्त का कराया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

UP: पूर्व CM कल्याण सिंह की 91वीं जयंती, भूपेंद्र चौधरी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget