एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, बेरोजगारों को बनाता थे निशाना

यहां बरेली में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा है. कॉल सेंटर के जरिए बेरोजगारों लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ठगे जाते थे.

बरेली, एबीपी गंगा। कोरोना कॉल में जहां एक ओर बेरोजगारी बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी के मामले भी बढ़ गए है. ऐसा ही एक मामला बरेली में सामने आया है. यहां की बारादरी पुलिस ने फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 12 युवतियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो दर्जन मोबाइल, दो दर्जन सिम कार्ड और दो लैपटॉप भी बरामद हुए हैं. पुलिस अब कॉल सेंटर के मालिक की तलाश में जुट गई है. ये लोग देश भर के बेरोजगार युवक और युवतियों को ठगा करते थे.

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा ने बताया कि मुखबिर के जरिये उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पीछे डोहरा मोड़ पर एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चल रहा है. पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो वहां पर उन्हें 12 युवतियां काम करती मिली. पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग ऐसे लोगो को टारगेट करती थी, जिन्हें नौकरी की तलाश होती थी. इसके लिए इन युवतियो ने नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट का सहारा लिया था.

बरेली के एसपी आईपीएस अभिषेक वर्मा ने बताया कि ये लोग नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट के फर्ज़ी कॉल लेटर तैयार करके बेरोजगार लोगो को नौकरी देने के नाम पर 2 हजार रुपये जमा करवाते थे. लोगों को ये कहकर झांसा दिया जाता था कि अगर वे टेलीफोनिक इंटरव्यू में सेलेक्ट हो जाते हैं तो उन्हें जॉब मिल जाएगी और फीस वापिस कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि ये लोग जून से फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चला रहे थे और देश भर में काफी लोगों से लाखों रुपये ठग चुके हैं. कॉल सेंटर का मास्टर माइंड प्रशांत अभी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. पुलिस ने इन युवतियो के पास से 2 दर्जन मोबाइल, दो दर्जन सिम कार्ड और दो लैपटॉप भी बरामद किये हैं.

ये भी पढ़ेंः

यूपी: बरेली की सेंट्रल जेल में कोरोना का कहर जारी, 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक की मौत  उत्तर प्रदेश कोरोना का कहर, एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 1817 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget