एक्सप्लोरर

Bareilly News: सिरफिरे आशिक ने की थी एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा की हत्या, बचने के लिए अपनाया ये शातिर तरीका

Bareilly News: आरोपी ने छात्रा को पहले फोन करके अपने पास बुलाया और उससे शादी करने को कहा. जब छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया तो उसकी गला रेतकर हत्या कर दी.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दो दिन पहले हुई इंटरमीडिएट की छात्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. छात्रा की हत्या एकतरफा प्यार में हुई थी. गांव का एक युवक छात्रा से मोहब्बत करता था और उसने उससे शादी करने का दबाब बनाया था. छात्रा के इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी. पुलिस की गिरफ्त आए इस सिरफिरे आशिक ने छात्रा को पहले फोन करके अपने पास बुलाया और उससे शादी करने को कहा. जब छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया तो उसने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. 

शादी करने को कहा 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी विकास को इस बात की जानकारी थी कि छात्रा की गांव के ही छात्र से दोस्ती थी, जिस वजह से विकास ने अपने दोस्त अजय का मोबाइल चुराकर उस मोबाइल से छात्रा को फोन करके बुलाया की उसका दोस्त मिलना चाहता है. जब छात्रा पहुंची तो उसने देखा वहां पर उसका दोस्त नहीं है बल्कि विकास है. जिसके बाद विकास ने छात्रा से कहा कि वो उससे मोहब्बत करता है और उससे शादी करना चाहता है.

परिवार के साथ घूमता रहा
छात्रा ने शादी करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद विकास ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया और फिर घर से चाकू लाकर उसका गला काट दिया. विकास ने छात्रा के शव को तालाब के पास फेंक दिया. दूसरे दिन जब सुबह छात्रा का शव मिला तो विकास पूरे दिन छात्रा के परिवार का हिमायती बनकर उनके साथ घूमता रहा ताकि उसपर किसी को शक न हो.

UP Politics: अखिलेश यादव ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कैसे पता चला
पुलिस ने जब छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की तो पता चला कि आखिरी बार अजय के मोबाइल से बात हुई. पुलिस ने अजय को हिरासत में लिया तो पता चला कि उसका मोबाइल दो दिन पहले चोरी हो गया है. पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया तो मोबाइल विकास के पास मिला. पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इस तरह पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया.

कैसे मिला शव
दरअसल, बरेली के कुड्ढा गांव में 18 वर्षीय युवती इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए दिल्ली से बरेली आई हुई थी. देर रात वह अपने बाबा को खाना देने घर से बाहर गई थी. खाना देने के बाद जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. गांव भर में ढूंढने के बाद युवती के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और लड़की को बरामद करने का प्रयास किया. बुधवार सुबह जब गांव के कुछ लोग अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तभी गांव के बाहर के तालाब में एक युवती का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना गांव वालों ने परिजनों को और पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान देर रात लापता हुई छात्रा के रूप में हुई.

Bhadohi News: भदोही में शिक्षक हत्याकांड मामले में दोनों इनामी आरोपी दबोचे गए, सामने आया वारदात की साजिश का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
अखिलेश पर वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget