एक्सप्लोरर

मौत को गले लगाने चल पड़े चोर, कोरोना संक्रमित परिवार के घर में की चोरी; हुए गिरफ्तार

बरेली में मौत को गले लगाने चल पड़े चोरों ने कोरोना संक्रमित परिवार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनका भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

बरेली, अनूप कुमार मिश्राकोरोना काल में भी चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली जिले से सामने आया है, जहां सुभाषनगर पुलिस ने हॉटस्पॉट इलाके में हुई कोरोना संक्रमित परिवार के घर पर चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। वहीं, चोरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी और तीनों चोरों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

Bareilly-news3

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना की जांच करते नजर आ रहे ये तीनों शातिर चोर हैं, जिन्होंने सुभाषनगर में हॉटस्पॉट इलाके में कोरोना संक्रमित परिवार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  इन चोरों ने चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब ये पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती था।

Bareilly-news2

वहीं, हॉटस्पॉट इलाके में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। इस घटना पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चोरों का ये गैंग कोरोना संक्रमित परिवार के घर के नजदीक ही रहता है। इन लोगों को पता था कि ये लोग 14 दिन अस्पताल में रहेंगे। जिसका इन्होंने फायदा उठाया। एसएसपी ने बताया कि इन चोरों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनें, 10 हजार नगद, लैपटॉप और स्कूटी बरामद हुई है। 

Bareilly-news1

उन्होंने ये भी बताया कि चोरों का ये पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। मुख्य आरोपी लवकुश के दो भाई मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके अलावा लवकुश की मां भी तस्करी करती है। पुलिस उसे भी तलाश रही है। इसके अलावा पुलिस ने बीडीए कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा किया है। फिलहाल, पुलिस ने तीन चोरों- लवकुश, आकाश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि चोरों ने कोरोना संक्रमित परिवार के घर में चोरी की थी, इस वजह से तीनों चोरों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है। इसके अलावा चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें:

लॉकडाउन का पॉजिटिव इंपैक्ट, वाराणसी में स्नान योग्य हुई गंगा; 40 प्रतिशत तक शुद्ध हुआ जल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget