एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा नेता का विवादित बयान, जानें बीजेपी की जन विश्वास यात्रा को क्या कहा

सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने बीजेपी की जनविश्वास यात्रा को अंतिम यात्रा बताया और कहा हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार की विदाई तय है. यह योगी सरकार नहीं ये रोगी सरकार है.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप और वाराणसी से शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, शाहजहांपुर पीलीभीत एमएलसी अमित यादव रिंकू ने सर्किट हाउस बरेली में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी राजपाल कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब दम नहीं बचा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब अखिलेश यादव का मुकाबला करने में असमर्थ है. उन्होंने बीजेपी की जनविश्वास यात्रा को अंतिम यात्रा बताया.

योगी सरकार नहीं रोगी सरकार-राजपाल
राजपाल कश्यप ने कहा कि, चाहे वह केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विदाई का समय आ गया है. बीजेपी सरकार के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता के यहां छापा पड़ना था मगर गलती से इन्होंने अपने ही पीयूष जैन के वहां छापा पड़वा दिया जो बीजेपी से संबंधित धन था. बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी. उन्होंन कहा कि, जनता ने सaरकार को हटाने का मन बना लिया और उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर लिया है. हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार की विदाई तय है. यह योगी सरकार नहीं ये रोगी सरकार है.

सरकार विफल-राजपाल
कश्यप ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है. चाहे कोरोना काल रहा हो या रोजगार की बात हो इन्होंने हमेशा झूठे आंकड़े देने का काम किया है. किसान खाद बीज और मूलभूत सुविधाओं के लिए लाइन में लगा हुआ है और यह सरकार सो रही है. इस मौके पर एमएलसी राजपाल कश्यप, एमएलसी लाल बिहारी यादव, एमएलसी अमित यादव रिंकू, जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ,कोषाध्यक्ष रविंदर यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, अब सीट बंटवारे को लेकर आई बड़ी खबर

UP News: भदोही में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget