एक्सप्लोरर

बरेली में PAC के जवान ने पत्नी की ली जान, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

UP News: यूपी के बरेली में पीएसी के जवान ने अपनी पत्नी के ऊपर साया होने की वजह से परेशान होकर 2 लोगों के साथ पत्नी की जान ले ली. मामले में खुद को बचाने के लिए पुलिस के सामने झुठी कहानी भी गढ़ी.

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले में साऊथ की सुपर हिट फिल्म रुद्रा की ही तरह एक घटना सामने आई है. जहां एक पीएसी के जवान ने अपने मेडिकल फील्ड के जानकार सहित एक कार डेंटर की मदद से अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है. दरसल पीएसी जवान अपनी पत्नी के ऊपर साया होने की वजह से परेशान था. 

उसकी पत्नी पंडित मौलवी के चक्कर लगाया करती थी. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और इस काम में उसके दो तथाकथित दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया. घटना में शामिल होने वालों में एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर चलाने वाला तो वही दूसरा कार डेंटर है. 

पति ने 2 लोगों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
घटना वाले दिन पीएसी जवान रवि योजना के मुताबिक अपनी पत्नी को जमीन दिखाने में लिए ले गया. वही पहले से मौजूद डेंटर और कंपाउंडर ने रवि की पत्नी को कार में बैठाया और जबरदस्ती करके करीब 65 एमएल इंजेक्शन उसकी गर्दन के पास ठोंक दिए. इस दौरान महिला आरोपियों से कहती रही बाबू तुम मेरी जान क्यों लेना चाहते हो, पर आरोपियों को उसकी हत्या से कुछ कम मंजूर नहीं था. 

इसके बाद कुछ देर में महिला ने दम तोड़ दिया. आरोपियों ने योजना के मुताबिक घटना को लूट दर्शाने के लिए पीएसी के जवान ने पहले अपने पीएमसी में नौकरी करने वाले मित्र को घटना की सूचना दी, इसके बाद पीएसी अधिकारी ने पुलिस को फोन करके लूट की घटना की जानाकरी दी, रवि ने खुद को घटना का पीड़ित दिखाने के लिए जंगल मे लेट गया. 

मामले में पुलिस ने क्या बोला? 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं पीएसी का जवान भी खुद की हालत खराब बताकर अस्पताल में भर्ती रहा. महिला के परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई करने की बात कहीं. महिला के परिवार वालों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए अपने पीएसी जवान दामाद रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद रवि पुलिस के सामने कहानी बनाता रहा. बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने अपना सच कबूल किया.

एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीएसी जवान रवि ने 22 फरवरी अपने दो नजदीकी लोगों के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस काम मे उसका सहयोग कार डेंटर शानू और मेडिकल कंपाउंडर जतिन ने किया. इन लोगों का रवि से तीन लाख रुपये का सौदा था. किसी को हत्या का पता नहीं चलेगा. 

(बरेली से भीम मनोहर)

यह भी पढ़ें-महोबा: कानपुर-सागर हाइवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget