एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

UP: बरेली में 50 हजार की रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रिंसिपल गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी कमीशन

Bareilly News: बरेली में एंटी करप्शन टीम ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. आरोप है कि स्कूल में निर्माण कार्य के लिए 50 हज़ार की रिश्वत मांगी थी.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. प्रधानाध्यापिका ने प्राथमिक विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों का बिल पास करने के बदले में ठेकेदार से कमीशन मांगी थी. 

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार के बताया कि ये मामला बिथरी चैनपुर क्षेत्र के म्यूडी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय का है. जहां प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार प्रधानाध्यापिका 

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि चैनपुर क्षेत्र के म्यूडी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में कुछ अतिरिक्त कक्षाओं और अन्य तरह का निर्माण कराया गया था. ये निर्माण कार्य पीलीभीत बाइपास स्थित राजानगर के ठेकेदार राजकुमार ने कराया था. 

आरोप है कि स्कूल में हुए निर्माण कार्य का भुगतान जारी करने के लिए सरिता वर्मा ने ठेकेदार से नाजायज कमीशन मांगा था, जिसके बाद पीड़ित ठेकेदार राजकुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से इसकी शिकायत की. शिकायत की पुष्टि होने पर वर्मा को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनायी गयी. 

प्रवीण सान्याल ने कहा, "योजना के मुताबिक राजकुमार रिश्वत की रकम लेकर दोपहर 12 बजे स्कूल पहुंचा. वहां एंटी करप्शन टीम के भी सदस्य पहुंचे थे. जिसके बाद ठेकेदार ने प्रधानाध्यापिका को पचास हज़ार रुपये की कमीशन दे दी. ठेकेदार ने जैसे ही ये धनराशि सरिता वर्मा को दी मौके पर मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ बरेली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद एंटी करंप्शन टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सरिता वर्मा को जेल भेज दिया है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं. 

पीएम मोदी के दौरे से पहले अजय राय हाउस अरेस्ट, विरोध करने का किया था ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में ममता बनर्जी के लिए सपा चीफ ने क्यों नहीं किया प्रचार? अखिलेश यादव के करीबी ने बताई वजह
बंगाल में ममता बनर्जी के लिए सपा चीफ ने क्यों नहीं किया प्रचार? अखिलेश यादव के करीबी ने बताई वजह
ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, 489 करोड़ के कार्य को मंजूरी, SCADA से स्मार्ट निगरानी
ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, 489 करोड़ के कार्य को मंजूरी, SCADA से स्मार्ट निगरानी
केदारनाथ यात्रा 2026: 3 लाख पार श्रद्धालु, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन अलर्ट, रात में यात्रा पर रोक
केदारनाथ यात्रा 2026: 3 लाख पार श्रद्धालु, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन अलर्ट, रात में यात्रा पर रोक
उत्तराखंड में टिकट के नाम पर ठगी का खुलासा, 25 लाख की शिकायत, कई नेताओं से करोड़ों ऐंठने का आरोप
उत्तराखंड में टिकट के नाम पर ठगी का खुलासा, 25 लाख की शिकायत, कई नेताओं से करोड़ों ऐंठने का आरोप

वीडियोज

West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
पंजाब के विधायकों की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने ली मीटिंग, कहा- 10 महीने बचे हैं...
पंजाब के विधायकों की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने ली मीटिंग, कहा- 10 महीने बचे हैं...
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'मैं 102 किलो का था... मोटापे की वजह से पिता ने भी...,' पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी
'मैं 102 किलो का था... मोटापे की वजह से पिता ने भी...,' पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
Raja Shivaji Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी 'राजा शिवाजी' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
मंगलवार को भी 'राजा शिवाजी' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
Kerala Elections: केरल में क्षेत्रीय दलों का दबदबा, केरल कांग्रेस के गुटों ने फिर गाड़े जीत के झंडे
Kerala Elections: केरल में क्षेत्रीय दलों का दबदबा, केरल कांग्रेस के गुटों ने फिर गाड़े जीत के झंडे
अब हाइड्रोजन से चलेगा स्कूटर! Toyota ला रही 200Km रेंज वाला नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल
अब हाइड्रोजन से चलेगा स्कूटर! Toyota ला रही 200Km रेंज वाला नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल
Embed widget