एक्सप्लोरर

Bareilly News: शादी में आया चाचा का दोस्त बना हैवान, 4 साल के मासूम की गला दबाकर की हत्या, फिर एक्सीडेंट में हुई हत्यारे की मौत

Bareilly Police: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि खना गोटिया गांव में गन्ने के खेत में 4 साल के सुभान की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. जबकि उसके चचेरे भाई अमान की भी हत्या का प्रयास किया गया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक 4 साल के मासूम की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके चचेरे भाई को भी जान से मारने का प्रयास किया गया है. वहीं आरोपी भी भागते समय ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दरअसल, बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 4 साल का सुभान अपनी ही उम्र के अपने फुफेरे भाई अमान के साथ बाहर खेल रहा था. इसी दौरान नरेश नाम का युवक दोनों भाईयो को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और वहां जाकर उसने पहले सुभान की गला दबाकर हत्या की और फिर उसके भाई अमान को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया. नरेश अमान को मृत मानकर वहां से भागने लगा. इस दौरान गांव वाले पहुंच गए. गांव वालो को देख नरेश वहां से रोड की तरफ भागा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया. उसे घायल अवस्था में राममूर्ति मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नरेश की भी मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?
सीबीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फहीम की 19 दिसंबर को शादी थी और उसकी शादी में शामिल होने के लिए उसके साथ जम्मू-कश्मीर में काम करने वाला नरेश भी बरेली उसके घर आया था. बताया जा रहा है कि बिहार का रहने वाला नरेश अपने दोस्त फहीम की शादी में शामिल होने के बाद उनके घर में ही रह रहा था. बुधवार को फहीम का दोस्त नरेश फहीम के भतीजे सुभान और उसके भांजे अमान को गन्ना खिलाने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया. आरोप है कि जहां नरेश ने 4 साल के सुभान की गला दबाकर हत्या कर दी और 4 साल के ही अमान की गला दबा कर हत्या का प्रयास किया, जिसमें अमान की हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली की खना गोटिया गांव में गन्ने के खेत में 4 साल के सुभान की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. जबकि उसके चचेरे भाई अमान की भी हत्या का प्रयास किया गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीबीगंज थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Mathura News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन अलर्ट, बांके बिहारी मंदिर के दर्शन का भी बदला नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget