एक्सप्लोरर

Bareilly News: ज्ञानवापी को लेकर तौकीर रजा का जेल भरो आंदोलन आज, बरेली में सुरक्षा सख्त, पूरे शहर में PAC तैनात

Bareilly Jail Bharo Andolan: जेल भरो आंदोलन को लेकर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की ओर से जगह जगह पर्चे बांटे गए है. जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है.

Maulana Tauqeer Raza News: ज्ञानवापी और ईदगाह को लेकर मौलाना तौकीर रज़ा के जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. ऐसी सुरक्षा की गई है की कोई परिंदा भी पर न मार सके. सुरक्षा के लिए आरएएफ, पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पड़ोसी जिलों से भी फोर्स को मंगाया गया है. ज्ञानवापी को लेकर तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है. इससे पहले गुरुवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ के साथ एसएसपी, एसपी सिटी समेत सभी अधिकारियो ने फ्लैग मार्च किया और अधिकारियो ने चेतवानी दी की कानून व्यवस्था को जो भी चुनौती देगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. 

जेल भरो आंदोलन को लेकर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की ओर से जगह जगह पर्चे बांटे गए है. पर्चे के जरिए मुसलमानो से अपील की गई है कि अब वक्त आ गया है की हमे ज्ञानवापी समेत अपनी मस्जिदों, मदरसों, मजारों और मुसलमानों को लिंचिंग से बचाना है. इसलिए शुक्रवार को सभी लोग इस्लामिया ग्राउंड पर इकठ्ठे हो और कलेक्ट्रेट के लिए कूच करें. इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पीएसी और आरएएफ के साथ साथ पड़ोसी जिलों से भी फोर्स को मंगाया गया है. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. पूरे जिले को सेक्टर और जोन में बाटा गया है.

कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज
वहीं एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि शुक्रवार को तौकीर रज़ा ने जेल भरो आंदोलन की चेतवानी दी है और पर्चे बाटकर मुसलमानों को इक्कठा होने की अपील की है. इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. तौकीर रजा समेत उनकी पार्टी के 30 पदाधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस दिया गया है. उनका कहना है कि किसी को भी सभा करने की परमीशन नही दी गई है. कोई भी अगर कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. 

गौरतलब है कि इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा ने दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हिंदुस्तान में मुसलमान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट, मोदी सरकार, एएसआई समेत किसी भी सरकारी तंत्र पर भरोसा नहीं है. उनका कहना है बाबरी केपी तो हमसे छीन लिया गया और तब मुसलमानों ने देश की सुख शांति के लिए कोई रिएक्शन नहीं किया वहीं अब जब ज्ञानवापी और ईदगाह समेत 3 हजार मस्जिदों की लिस्ट मोदी सरकार ने बना रखी है जो हमसे छीन ली जायेगी. लेकिन अब मुसलमान ऐसा नहीं होने देगा. ज्ञानवापी को किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे. यही वजह है की अब हमे आजाद रहने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि हम अब सामूहिक गिरफ्तारी देंगे और देश भर में जेल भरो आंदोलन चलेगा. वही अगर इस बीच कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. 

मीडिया में आई खबरों में तौकीर रजा ने दिल्ली में कहा की सरकार उनकी हत्या करवाना चाहती है. यही वजह है की तौकीर रजा की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget