एक्सप्लोरर

Bareilly News: लंबे इंतजार के बाद लोगों को मिली जाम से निजात, लाल फाटक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार

Bareilly Traffic: लाल फाटक पर छोटी लाइन और बड़ी लाइन के दो फाटक होने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग आए दिन बंद रहती थी. जिस वजह से लंबा जाम लगता था. कई बार तो एंबुलेंस फंसी और उसमें मरीज की मौत तक हो गई.

Bareilly News: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बरेली (Bareilly) के लोगों को जाम से निजात मिल ही गई. पिछले 20 सालों से लाल फाटक पर चल रही फ्लाईओवर की मांग आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरी हो गई. 5 सालों में फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया. इस फ्लाईओवर से अब लोगों को बांके बिहारी के दर्शन करना आसान होगा और बिना ब्रेक के लोग अपने वाहन दौड़ाते हुए मथुरा का सफर कर सकेंगे.

दरअसल, लाल फाटक पर छोटी लाइन और बड़ी लाइन के दो फाटक होने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग आए दिन बंद रहती थी. जिस वजह से लंबा जाम लगता था. कई बार तो एंबुलेंस फंसी और उसमें मरीज की मौत तक हो गई. इतना ही नहीं कई लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से भी मौत हो चुकी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के प्रयासों से लाल फाटक फ्लाईओवर आखिरकार बनकर तैयार हो गया. लाल फाटक फ्लाईओवर बनने में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उसका एक हिस्सा सेना के क्षेत्र में पड़ता है तो वहीं दूसरा हिस्सा रेलवे की जमीन पर पड़ता है. जिस वजह से सबसे बड़ी समस्या दोनों विभागों को एनओसी मिलने में हुई.

पुल का एक सिरा वाहनों के लिए खुला 
सबसे बड़ी समस्या रक्षा मंत्रालय की एनओसी मिलने में हुई और सांसद के काफी प्रयासों के बाद आखिरकार एनओसी मिली.जिसके बाद पुल बनाने का काम शुरू हुआ. शुरुआत में फ्लाई ओवर काफी धीमी रफ्तार में बना. इसके बाद आला अधिकारियों के प्रयासों से इसके निर्माण में तेजी आई. पुल का एक हिस्सा यानी एक लेन पूरी बनकर तैयार हो गई है, जबकि दूसरी लेन में थोड़ा काम रह गया है. 

कुछ ही दिनों में दूसरी तरफ की लेन भी शुरू हो जाएगी. गुरुवार रात 12 बजे से पुल का एक सिरा वाहनों के लिए खोल दिया गया. फ्लाईओवर पर सरपट वाहन दौड़ने लगे. लाल फाटक फ्लाईओवर बरेली वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है. लाल फाटक फ्लाईओवर रामसेतु का काम करेगा, क्योंकि रेलवे के दो-दो क्रॉसिंग होने की वजह से यह किसी समुद्र से कम नहीं था. जिस पर फ्लाईओवर बनवाना बहुत ही कठिन काम हो रहा था.

यह भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड पूरे देश के लिए आवश्यक', यूपी उपचुनाव पर कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget