एक्सप्लोरर

UP Police की साख पर बट्टा! 6 कर्मी फरार घोषित, नहीं हुए हाजिर तो होगा ये एक्शन, जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के घर पर गिरफ्तारी या हाजिर नहीं होने की स्थिति में अदालत के आदेशानुसार उनकी संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है.

Bareilly News Today: बरेली जिले में एक किसान की हत्या के मामले में आरोपी उप निरीक्षक टिंकू कुमार व नेपाल सिंह, सिपाही दीपक, पुष्पेंद्र राना, मनोज, अंकित व एंबुलेंस चालक विजय को फरार घोषित किया गया है. यह जानकारी शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के घर पर गिरफ्तारी या हाजिर नहीं होने की स्थिति में अदालत के आदेशानुसार उनकी संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है.

किसान संतोष कुमार (46) की 10 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गयी थी और उनके परिवार के सदस्यों ने भमोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरदार नगर चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई के बाद उनकी मौत हो गयी.

किसान संतोष शर्मा की हत्या के मामले के जांच अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि छह पुलिस कर्मियों समेत सातों आरोपियों को फरार घोषित कर दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Noida Crime News: गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद निवासी मृतक संतोष शर्मा के भाई कृष्ण कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि आरोपी पुलिसकर्मी निजी एंबुलेंस से जुआरियों की तलाश में गांव पहुंचे और तब तक जुआरी भाग गए थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खेत से लौट रहे उसके भाई संतोष से पुलिस ने पूछा कि क्या वह जुआरियों को जानता है और जब उसने ना में जवाब दिया तो पुलिस ने यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह उनका (जुआरियों का) नाम छिपा रहा है और उस पर जानलेवा हमला किया.

पांडेय ने शिकायत के हवाले से कहा कि संतोष के सिर पर राइफल की बट से प्रहार किया गया और उसे मरा समझकर आरोपी भाग गए तथा दो दिन बाद 10 नवंबर को संतोष की अस्पताल में मौत हो गयी.

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपियों की बर्बरता की कहानी सामने आई. संतोष की मृत्यु व प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी होते ही आरोपी पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की गई लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका. इसके बाद 23 नवंबर को पुलिस ने अदालत से आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट लिए लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर आरोपियों की गिरफ्तारी या हाजिर न होने पर अदालत के आदेश पर उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश प्राप्त कर संबंधित नोटिस चस्पा कर दिया है.

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) को इससे अवगत कराया तो अदालत ने कुर्की का नोटिस जारी किया. आरोपियों की गिरफ्तारी या हाजिर न होने पर अदालत के आदेश के मुताबिक उनकी संपत्ति की कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है.

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget