एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: 'इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग है पाकिस्तान', बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- आतंक की काट रहा फसल

Bareilly News: मौलाना के मुताबिक इस्लाम तो दरगुजर और माफ करने की शिक्षा देता है. पाकिस्तान में आतंक का बीज नर्सरी बन चुका है. फसलें अब आतंकवादी धमाकों की शक्ल में काटी जा रही हैं.

UP News: बरेली (Bareilly) में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi) ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) इस्लाम (Islam) के नाम पर बदनुमा दाग है. उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी धमाके (Pakistan Blast) की निंदा की. उन्होंने कहा कि जोरदार धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत और 200 के करीब जख्मी हो गए हैं. बता दें कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने आतकंवाद को पाकिस्तान के लिए गंभीर चुनौती बताया. मौलाना ने आरोप लगाया कि स्थिति पाकिस्तान की खुद पैदा की हुई है. आतंकवादी गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेताओं ने दुनिया की आवाज को अनसुना कर दिया. नोटिस लेने के बजाय चेतावनी देने वाले देशों को खरी खोटी सुनाई. मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग है.

पाकिस्तान में धमाके पर क्या बोले शहाबुद्दीन रजवी?

पैगम्बरे इस्लाम ने पूरी दुनिया को अम्न और शांति का पैगाम दिया मगर पाकिस्तान में ठीक विपरित हो रहा है. इस्लाम के उसूलों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ऐसी सूरत में पाकिस्तान के धार्मिक और सियासी रहनुमाओं को इस्लाम का नाम लेने का हक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में मुसलमान अपने ही भाइयों का खून बहाने पर अमादा हैं. मौलाना के मुताबिक इस्लाम तो दरगुजर और माफ करने की शिक्षा देता है. पाकिस्तान में आतंक का बीज नर्सरी बन चुका है. फसलें अब आतंकवादी धमाकों की शक्ल में काटी जा रही हैं. 

भविष्य में ज्यादा गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी

उन्होंने आतंकवाद को बीमारी बताया. उन्होंने कहा कि हर बीमारी का इलाज होता है मगर पाकिस्तान इलाज करने के बजाय बीमारी को और परवान चढ़ा रहा है. उसका खामियाजा जगह जगह बम धमाकों की शक्ल में सामने आ रहा है. मौलाना ने कहा कि बम धमाके में मरने वाले बूढ़े-बच्चों और महिलाओं का क्या कसूर था? इससे पहले स्कूल बम धमाके में 100 बच्चे हलाक हुए थे. उनका क्या कसूर था? बलूचिस्तान बम धमाके में 2 दर्जन से ज्यादा लोग हलाक हुए. उन लोगों का क्या कसूर था? मुल्तान में मजार शरीफ को बम से उड़ाया गया. उस मजार ने कौन सा नुकसान पहुंचाया? उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तानी नेता वक्त रहते आतंकवाद का खात्मा नहीं करेंगे तो भविष्य में ज्यादा गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे.

BJP Leader Attack: बलिया में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, पंचायत में भूमि विवाद का था मामला, दो हमलावर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget