एक्सप्लोरर

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर इस मौलाना ने सपा को घेरा, अखिलेश यादव की चुप्पी पर उठाए सवाल

UP News: प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा को घेरा है.

Bareilly News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Shahabuddin Razvi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं.

मौलाना रजवी ने कहा कि मुसलमानों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को भरपूर समर्थन और वोट दिया, लेकिन पार्टी नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के मसलों से कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि जब बात मुस्लिम समाज के मुद्दों की होती है, तो अखिलेश यादव की आवाज खामोश हो जाती है.

राम गोपाल यादव के बयान पर अखिलेश की चुप्पी पर उठाया सवाल
मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बावजूद अखिलेश यादव ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. मौलाना ने सवाल किया कि इस मामले पर पार्टी अध्यक्ष की चुप्पी आखिर क्यों है?

मौलाना रजवी ने कहा, "अखिलेश यादव बंद कमरों में रणनीति बनाते हैं, लेकिन जब किसी मुसलमान पर अन्याय होता है, तो उनका ‘एक्स’ भी खामोश हो जाता है." अंत में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अब आंखें खोल रहा है और भविष्य में राजनीतिक समर्थन देने से पहले इन बातों को ज़रूर ध्यान में रखेगा.

दरअसल हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था, जिसके कुछ ही दिन बाद उन्हें हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो उन्हें उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत मिल गई है.

(बरेली से एबीपी न्यूज के लिए भीम मनोहर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार की सख्त, विजिलेंस टीम ने सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget