एक्सप्लोरर

Bareilly Fire: बरेली में फोम फैक्ट्री तेज धमाके के साथ भीषण आग, 4 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Bareilly Fire: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीती रात अशोका फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया. इस आग में चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.

Bareilly Factory Fire: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीती रात अशोका फोम फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. जिसमें चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है. फरीदपुर थाना क्षेत्र में स्थित ये एक फोम फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल से फोम बनाने का काम होता था. घटना के बाद फैक्ट्री में 150 लोग मौजूद थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में पर दुख जताया है और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं. 

ये फैक्ट्री फरीदपुर नेशनल हाईवे किनारे गांव मेगी नगला में स्थित है. बुधवार शाम करीब साढ़े सात  यहां पर एक तेज धमाका हुआ, जिससे आग लग गई. धमाके के वक्त यहां पर 150 लोग मौजूद थे. आग लगते ही पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई, चारों तरफ चीख पुकार मच गई. हर कोई अपनी जान बचाने के लिए यहां से वहां भागने लगा, जिसे जहां जगह मिली वो वहां भागता हुआ दिखाई दिया. फोम फैक्ट्री होने की वजह से आग बेहद तेजी के साथ पूरी फैक्ट्री में फैल गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया. 

तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में लगी भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें कई फीट ऊपर तक निकल रही थी. ये फैक्ट्री टीन शेड में चल रही थी. तेज धमाके की वजह से फैक्ट्री में लगे लोहे के भारी के एंगल भी टूटकर नीचे गिर गए, दो घंटे में ही पूरी फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा फरीदपुर और बरेली के 12 दमकल गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग का बुझाने का काम शुरू कर दिया. ये आग इतनी विकराल थी कि 20 फीट दूर लगी प्लास्टिक की शेड भी पिघल गई. 

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. 

इस हादसे में चार मजदूरों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान हरिहर पुर निवासी अरविंद मिश्रा और सरकड़ा के राकेश के रूप में हुई है, जबकि दो की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है. वहीं बबलू, जितेंद्र और देशराज आग में बुरी तरह झुलस गए, जबकि फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर का अनूप अब भी लापता है. लापता कर्मचारी की तलाश की जा रही है. डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी घटनास्थल का दौरा किया. परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget