एक्सप्लोरर

UP Crime News: बरेली में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, मां-बेटे को मारी गोली, FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

UP News: बरेली में गणतंत्र दिवस के रात को मां बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनो नर्सरी का काम करते थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी.

UP Double Murder: बरेली में गणतंत्र दिवस के मौके पर दोहरे हत्याकांड से बरेली दहल गया. शहर में जहां सुरक्षा कड़ी थी, वहीं इज्जतनगर में शुक्रवार रात मां बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों नर्सरी का काम करते थे. रात में घटना की सूचना पर एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास किनारे लालपुर गांव है. यहीं पर डोहरा गांव निवासी 40 साल की मीना ने अपने 23 साल के बेटे नेत्रपाल के साथ नर्सरी का काम शुरू किया था. महिला ने पांच माह पहले ही नर्सरी काम शुरू किया था. महिला के साथ बेटा नेत्रपाल भी काम देखता था. शुक्रवार रात जब एक ग्रामीण वहां पहुंचा तो उसने पहले युवक का शव देखा. यह देखकर शोर मचाया तो पुलिस को सूचना दी गई. जिसमें इज्जत नगर थाना पुलिस पहुंची. जहां देखा की युवक और उसकी मां के शव करीब 10 कदम पर पड़े है.

दोनो के सर में मारी गई गोली
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी भी पहुंचे. फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. जिसमें एसएसपी ने परिवार के लोगों से बात की. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. दोनों को एक-एक गोली मारी गई है, जहां सिर में ही गोली मारी गई है. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं शूटरों से तो हत्याकांड को अंजाम नहीं दिलाया गया. रात में ही इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

पुलिस ने की जांच शुरू
एसपी सिटी राहुल भाटी का कहा है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के खुलासे के लिए 3 टीम लगाई गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था. लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया. इसी पर पुलिस जांच कर रही है.

जबकि परिवार के अन्य लोगों ने गांव की किसी रंजिश से इनकार किया है. दोनों को एक ही तरह से गोली मारी गई है, यानी सिर में ही गोली मारकर वारदात की गई है. नसरी के बाहरी हिस्से में नेत्रपाल को मारा, उसके अंदर जाकर मां को मारा गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हो सकता है कि बेटे को मारने के बाद मां ने पहचान लिया हो इसलिए मां की भी हत्या कर दी.

ये भी पढे़ें: Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों आपस में टकराई, सड़क हादसा में एक की मौत, 10 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget