एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में शिक्षक पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Bareilly Crime News: 13 वर्षीय अनसूचित जाति की छात्रा चार सितंबर को इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई थी. आरोप है कि टीचर नरेश पाल गंगवार ने कमरे में बुलाकर कथित तौर पर छात्रा के साथ छेडखानी की.

UP Crime News: बरेली में अनसूचित जाति की नाबालिग छात्रा के साथ टीचर को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. आरोपी टीचर के खिलाफ सीबीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी टीचर पर धाराओं 354, 342, 323, 504, 506 के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम समेत पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद खरका गांव निवासी नरेश पाल गंगवार को गिरफ्तार करने में पुलिस जुट गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गयी हैं.

महंगी पड़ी अनसूचित जाति छात्रा के साथ छेड़खानी

इस बीच सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने इंटर कॉलेज के आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया. पुलिस के अनुसार सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की 13 वर्षीय अनसूचित जाति की छात्रा चार सितंबर को इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई थी. आरोप है कि नरेश पाल गंगवार ने कमरे में बुलाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. आरोपी ने विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की. उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर फेल कराने, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. 

मुकदमा दर्ज होने के बाद तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि शनिवार को छात्रा के पिता ने थाने में छेड़छाड़, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी. उन्होंने बताया कि बेटी ने कॉलेज प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत की थी. कॉलेज प्रबंधन ने टीचर नरेश पाल गंगवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि टीचर का जवाब आने के बाद लिखित रिपोर्ट डीआईओएस को दी गई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईओएस ने आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया. सीबीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी टीचर पहले भी दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था. मामले की शिकायत घरवालों तक पहुंचने पर टीचर ने माफी मांग ली थी. 

Basti News: फाइलों से निकल धरातल पर उतरा विकास, BJP विधायक ने 43 KM लंबी 10 सड़कों की दी सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget