एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में सिपाही ने खुद को मारी गोली, फोन पर बात कर रहा था, अचानक कनपटी पर किया फायर, हालत गंभीर

Bareilly News: पीआरवी 224 में तैनात शुभम भारद्वाज पुलिस की जीप में बैठा था और फोन पर बात कर रहा था. इस बीच उसने अचानक अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला दी.

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) करने की कोशिश की. ये सिपाही फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक उसने लाइसेंसी पिस्टल अपनी कनपटी पर रखी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सिपाही ने खुद को गोली मार ली. इसके बाद उसे आनन-फानन में निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि वो किससे बात कर रहा था. 

सिपाही शुभम भारद्वाज मेरठ जनपद का रहने वाला है. 2019 में शुभम की यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी, ट्रेनिंग के बाद बरेली में उसकी पहली पोस्टिंग हुई. शुभम बरेली के भोजीपुरा थाने में ही रह रहा है. उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है. पीआरवी 224 में तैनात शुभम रविवार को पुलिस की जीप में बैठा था और फोन पर किसी से बात कर रहा था. इस बीच उसने अचानक अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला दी. पुलिस ये जांच कर रही है घटना के समय शुभम किससे बात कर रहा था और ऐसा क्या हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली. 

सिपाही की हालत गंभीर

घटना के बाद दूसरे पुलिस कर्मी उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. सिपाही की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह और भोजीपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.  

इधर सिपाही के खुद को गोली मारने की खबर के बाद डीआईजी अखिलेश चौरसिया भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. डॉक्टरों की टीम सिपाही का इलाज कर रही है. डीआईजी ने बताया कि कांस्टेबल ने मोबाइल पर बात करते समय यह कदम उठाया है. उसकी अभी शादी नहीं हुई है. सिपाही के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है. पोस्टिंग के बाद वो थाना भोजीपुरा में ही रह रहा था. उसकी पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Budget Session 2023: कानपुर देहात कांड पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, हंगामेदार रहेगा बजट सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget