एक्सप्लोरर

Bareilly News: सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत मामले में एक्शन, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

UP News: बरेली शहर की सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई. इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीन दिन के भीतर आवारा पशुओं को कान्हा आश्रय स्थल भेजा जाए.

Bareilly News: बरेली शहर की सेंट्रल एस्टेट कॉलोनी में एक सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत के मामले में पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी केस दर्ज की गई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी .अपर नगर आयुक्त की ओर से दी गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइंस शाखा बरेली में तैनात उप प्रबंधक अक्षय पांडेय ने बताया कि उनके पिता कृष्णानंद पांडेय (75) बुधवार सुबह आठ बजे घर के बाहर गली में टहल रहे थे तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए.

उनके निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुशील यादव ने बरेली नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी आदित्य तिवारी के खिलाफ शुक्रवार रात इज्जत नगर थाना में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 166 लोक सेवक द्वारा किसी व्यक्ति को क्षति पहुंचाने के आशय से विधि की अवज्ञा करना , 188 विधिवत जारी आदेश की अवज्ञा, 289 पशु के संबंध में लापरवाही भरा आचरण  304 ए लापरवाही से किसी की मौत का कारण बनना के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी बरेली में एक सांड ने रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला था. इतना ही नहीं उस सांड ने कई अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिसमे चार लोग घायल हो गए. कई बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी.

'जिलाधिकारी ने दिए निर्देश'
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि तीन दिन के भीतर आवारा पशुओं को कान्हा आश्रय स्थल भेजा जाए और इस बात का प्रमाणपत्र दिया जाए कि शहर में कोई भी आवारा पशु नहीं है. जिलाधिकारी ने शनिवार को बताया कि तीन दिन बाद शहर के स्थायी मजिस्ट्रेट और राजस्व कर्मचारी पूरे शहर का भ्रमण करेंगे और शहर में कहीं भी आवारा पशु घूमता मिला तो अपर नगर आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: वाराणसी में आज भी मौजूद है 724 वर्ष पुराना राम मंदिर, जहां दिखती है अयोध्या की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget