एक्सप्लोरर

UP: भागकर शादी करने के लिए तैयार नहीं थी प्रेमिका, सिरफिरे आशिक ने सरेआम गोलियों से भूनकर की हत्या

Bareilly News: मामला फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डंगरौली गांव का है जहां 22 साल के रजनेश नाम के युवक ने 18 साल की अपनी प्रेमिका उजाला की गोली मारकर हत्या कर दी.

Crime News Bareilly: यूपी के बरेली में दिलजले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. छात्रा जब अपने भाई के साथ बाइक से कहीं जा रही थी उसी दौरान सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के बाल खींचकर बाइक से गिरा दिया और फिर उसे गोलियों से भून दिया. आरोपी युवक अपनी प्रेमिका से भागकर शादी करने का दबाब बना रहा था. इस सनसनीखेज घटना के बाद लोगों मे जबरदस्त आक्रोश है. लोगों ने कई घण्टे तक शव नहीं उठने दिया. अफसरों के समझाने के बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामला फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डंगरौली गांव का है जहां 22 साल के रजनेश नाम के युवक ने 18 साल की अपनी प्रेमिका उजाला की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब उजाला अपने भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी. उसी दौरान रजनेश आया और चलती बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया. फिर छात्रा के बाल खींचकर ले गया. उससे पूछा क्या तुम मेरे साथ भागकर शादी करोगी. जिस पर उजाला ने ऐसा करने से मना कर दिया. जिसके बाद रजनेश ने एक के बाद एक कई गोलियां अपनी प्रेमिका के सीने में उतार दी. छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी युवक मौके से फरार हो गया

हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं आरोपी के परिवार वाले भी घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं. वही घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुच गए और हंगामा करने लगे. काफी देर तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया. परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए. जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी रजनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक और युवती उजाला के बीच प्रेम प्रसंग था. लेकिन कुछ समय पहले किसी बात पर दोनों के बीच बोलचाल बन्द हो गई थी. जिसके बाद कल शाम आरोपी ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है. दो टीमों को राज्य से बाहर भी भेजा गया है. एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा-बसपा को बड़ा झटका, 10 MLC बीजेपी में होंगे शामिल

UP Weather and Pollution Today: यूपी में चलेगी ठंड हवाएं, सर्दी और प्रदूषण में हो रहा है इजाफा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget