एक्सप्लोरर

Barabanki Flood: बाढ़ ने मचाई तबाही, घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, लोगों में मचा हाहाकार

Barabanki News: बाराबंकी में लगातार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है. ये जलस्तर इस साल का अबतक का सबसे ज्यादा जलस्तर है जो रिकॉर्ड तोड़ चुका है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में हो रही भारी बरसात की वजह से न सिर्फ बाराबंकी शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग पीड़ित हैं बल्कि घाघरा नदी में इस साल की ये सबसे ज्यादा डरावनी तस्वीर है. इस बाढ़ की वजह से तराई क्षेत्र के लोगों को काफी मुश्किल भरी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है. बाराबंकी, गोंडा, बहराइच की 3 सीमाओं से बहने वाली घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर पर केंद्रीय जल आयोग नजर बनाए हुए हैं. इसी के साथ लोगों में हाहाकार मचा हुआ है.

घाघरा के जलस्तर ने तोड़ा रिकॉर्ड 
केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी दुर्गा प्रसाद के अनुसार ये जलस्तर इस साल का अबतक का सबसे ज्यादा जलस्तर है जो रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं और संभावना हैं कि घाघरा का जलस्तर और बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि प्रति घण्टे एक सेमी घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है. यह जलस्तर साल 2014 में सबसे ज्यादा बाढ़ आई थी उससे थोड़ा कम है. अनुमान यही लगाया जा रहा हैं कि घाघरा नदी 2014 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. यूपी सहित पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से जब नेपाल के बैराजों से घाघरा नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता हैं तो इसका असर देखने को मिलता हैं. बाढ़ प्रभावित तहसील रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट के निचले तराई क्षेत्र में हाहाकार मचा जाता हैं और ऐसा ही नजारा इन दिनों घाघरा सरयू नदी में देखने को मिल रहा हैं.

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Death: सपा नेता और भाई रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह के साथ कुछ यादगार पलों की शेयर की तस्वीरें, यहां देखें

इन इलाकों में बढ़ा खतरा 
एल्गिन चरसरी बांध पर बने केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के कर्मचारी स्किल वर्क असिस्टेंट दुर्गा प्रसाद के अनुसार ये खतरे के निशान से ढ़ाई फुट ऊपर है जो रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. घाघरा नदी में आई बाढ़ की वजह से बाराबंकी, गोंडा और बहराइच की सीमा पर बने संजय सेतु पुल पर भी खतरा बढ़ गया है. लखनऊ से बाराबंकी होते हुए और गोंडा, बहराइच से बाराबंकी की ओर आने जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इसी संजय सेतु पुल से गुजरते हैं जिसकी वजह से खतरा और बढ़ जाता हैं.

इस पुल में पिछले कई बार दरारें पड़ चुकी हैं, जिसकी वजह से पहले भी इसकी मरम्मत हो चुकी हैं. साथ ही पुल संकरा होने की वजह से भी डर बना रहता हैं जहां घाघरा नदी का विशाल रूप देखा जा सकता है. केंद्रीय जल आयोग भारत सरकार के स्किल वर्क असिस्टेंट दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इस समय में नदी हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रही है और अभी बढ़ने की स्थिति और भी है. नदी खतरे के निशान  से  लगभग ढाई फीट ऊपर बह रही है. यह इस साल की सबसे बड़ी बाढ़ है. इससे पहले 2014 में इससे भी बड़ी बाढ़ आई थी. 

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav: जब नेता जी ने नरेंद्र मोदी को दे दिया था दोबारा पीएम बनने का आशीर्वाद, जानिए तब प्रधानमंत्री ने कैसे जताया था आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget