एक्सप्लोरर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर Barabanki में बस एक्सीडेंट, 8 की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस दुर्घटना में अभी तक 8 लोगों के मौत की सूचना है.

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी में डबल डेकर बस का एक्सीडेंट हो गया. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह डबल डेकर बस थी. घटना में 15 से ज्यादा यात्री घायल बताई जा रही है. बताया गया कि थाना लोनी कटरा के त्रिवेदी गंज क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर घटना हुई.

जानकारी के मुताबिक मृतकों में 1 महिला,एक 14 साल का  बच्चा और 6 पुरुष हैं.  यह डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी. गंभीर रूप से घायलों को  CHC हैदरगढ़ से 13 लोग लखनऊ रेफर किए गए हैं.  इस दुर्घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया.

उन्होंने ट्वीट किया- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

पुलिस ने बताया कि बिहार से दिल्ली जा रही दो बसों की हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित थाना लोनिकटरा में नरेंद्रपुर मदरहा ग्राम के निकट सोमवार सुबह टक्कर हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हैदरगढ़ में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने एक अन्य डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी.

क्रेन से हटाई जा रही बस
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ के एक ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे. अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थीं, तभी नरेंद्रपुर मदरहा के निकट यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि एक बस खड़ी थी और दूसरी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी.

उन्होंने कहा कि घटना में मारे गए एवं घायल हुए लोगों की पहचान की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget