एक्सप्लोरर

UP News: ड्यूटी खत्म होने पर ट्रेन खड़ी कर सोने चला गया लोको पायलट, यात्रियों ने काटा बवाल, जानें- फिर क्या हुआ

Barabanki News: लोको पायलट ने ड्यूटी खत्म होने के बाद ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया. हवाला दिया गया कि लोको पायलट को नींद आ रही थी. इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर बवाल काटा.

UP News: यूपी के बाराबंकी में बुधवार को हैरान कर देने वाला वाक्या हुआ. दो ट्रेनों को खड़ी कर लोको पायलट सोने चले गए. एक ट्रेन करीब चार घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. दूसरी ट्रेन के यात्री भी दो घंटे से ज्यादा हलकान होते रहे. ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. मामला बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन का है. ट्रेन नंबर 02553 यात्रियों को सहरसा से लेकर नई दिल्ली के लिए जा रही थी.

ड्यूटी खत्म होने के बाद खड़ी कर दी ट्रेन

दोपहार करीब 1 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पहुंची सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का लोको पायलट ट्रेन से उतरकर आराम करने चला गया. ट्रेन के काफी देर तक रुके रहने का माजरा यात्रियों को समझ नहीं आया. उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर पूछताछ की. पता चला कि ट्रेन के लोको पायलट की ड्यूटी खत्म हो गई है. इसलिए ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया है.

स्टेशन पर मुसाफिर घंटों करते रहे इंतजार

यात्रियों ने दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था करने को कहा. स्टेशन मास्टर ने यात्रियों के सवाल का जवाब नहीं दिया. स्टेशन मास्टर के रवैयै से नाराज हजारों यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया. नाराज यात्रियों ने दूसरी ट्रेन को जबरदस्ती रुकवा दिया. स्थिति बिगड़ता देखकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची. रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. बवाल बढ़ता देख अधिकारियों ने ट्रेन के ड्राइवर को समझा-बुझाया.

अधिकारियों ने लोको पायलट से की मिन्नत

अधिकारियों की मिन्नत पर ड्राइवर ट्रेन को आगे ले जाने के लिए तैयार हुआ. सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस की रवानगी पर रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली. कुछ देर बाद अधिकारियों की मुश्किल एक बार फिर शुरू हो गई. बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट ने शाम करीब 5 बजे 15205 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को लाकर खड़ी कर दिया. काफी देर होने के बाद यात्रियों ने ट्रेन आगे नहीं बढ़ने की वजह का पता लगाया.

पता चला कि लोको पायलट ने ड्यूटी खत्म होने के बाद ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया है. हवाला दिया गया कि लोको पायलट को नींद आ रही थी. दूसरी ट्रेन के घंटों खड़ी होने की जानकारी से रेलवे प्रशासन के होश उड़ गए. गुस्साए यात्रियों ने भी रेलवे स्टेशन पर बवाल काटना शुरू कर दिया. यात्रियों का हंगामा बढ़ता देख रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. 

देरी के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया

अधिकारियों ने लोको पायलट से काफी मान-मन्नौवल की. लोको पायलट आगे ट्रेन ले जाने को तैयार नहीं था. यात्रियों ने देरी के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि एक लोको पायलट की ड्यूटी खत्म होने पर दूसरे लोको पायलट को ट्रेन आगे ले जाने के लिए बुलाना चाहिए था. रेलवे विभाग की लापरवाही से दोनों ट्रेन कई घंटे तक खड़ी रही. ट्रेन के नहीं खुलने से यात्रियों का भी काफी समय बर्बाद हुआ. कई यात्रियों की जरूरी मीटिंग्स छूट गई. 

UP News: क्या यूपी में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? विधानसभा में योगी सरकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget