एक्सप्लोरर

Barabanki News: राशन की दुकान पर चीनी में यूरिया मिलाकर बांटा, कार्डधारकों ने किया हंगामा, जांच शुरु

UP News: यूपी के बाराबंकी मे राशन की सरकारी दुकान पर कार्डधारकों को शक्कर में यूरिया मिलाकर दे दिया गया. जिसके बाद गुस्साए कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश की गरीब जनता के लिए तमाम तरह के योजनाओं के साथ-साथ में उन्हें सहूलियत प्रदान कर रहे हैं. इसके बावजूद आज भी लोग अपनी मनमानी करने पर बाज नहीं आ रहे हैं. बाराबंकी से ही एक ऐसा ताजा मामला सामने आया है. जहां पर सरकारी राशन की दुकान पर कार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाली शक्कर में कोटेदार के द्वारा यूरिया खाद मिलाकर कार्ड धारकों को वितरित कर दिया गया. कार्ड धारक जो शक्कर लेकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि इसमें यूरिया खाद मिली है. जिसके बाद कार्ड धारकों ने इसका विरोध किया है.  

दरअसल यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले से जुड़ा हुआ है. जहां पर रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नहामऊ में घनश्याम गुप्ता सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं. यहां पर राशन कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जाने वाला मुफ्त राशन वितरित किया जाता है. लेकिन कोटेदार घनश्याम गुप्ता के द्वारा राशन में वितरित होने के लिए आई शक्कर में यूरिया खाद की बड़े पैमाने पर मिलावट कर दी. 

कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को चीनी में यूरिया खाद मिलकर किया गया. लोग जब शक्कर लेकर अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शक्कर में तो यूरिया खाद मिली हुई है. जिसका सेवन करने से लोगों की मौत भी हो सकती है. इसलिए गांव में कार्डधारकों ने प्रदर्शन करना शुरू किया और कोटेदार का जमकर विरोध किया. राशन कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार की मनमानी चरम पर है. शक्कर में यूरिया खाद मिलाकर वह हम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है. कोटेदार के विरुद्ध कार्ड धारक सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया है कि राशन की दुकान पर वितरित की जाने वाली शक्कर में यूरिया खाद मिले होने का मामला संज्ञान में आया है. कार्डधारकों से मिलावटी शक्कर वापस करवा ली गयी है. पूरे मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक के द्वारा मौके पर जाकर की जा रही है. इस पूरे मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में 11 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, बदले लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच भड़के कमल नयन दास, सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज का माइक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच भड़के कमल नयन दास, सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज का माइक
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget