एक्सप्लोरर

बाराबंकीः 8 हजार रुपये में खरीदी गई 2800 रुपये की कोरोना किट, एसआईटी करेगी जांच

बाराबंकी में कोरोना किट की खरीद में घोटाला का मामला सामने आया है. यहां 2800 रुपये की किट को 8 हजार रुपये में खरीदा गया है. साथ ही इसका भुगतान भी कर दिया है.

बाराबंकीः पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं. वहीं, केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के जांच का दायरा बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों में कोरोना किट की खरीद करके घर-घर जाकर लोगो की जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है. जिसके लिए कोरोना किट में पल्स ऑक्सीमीटर और आईआर थर्मामीटर की कीमत 2800 रुपये निर्धारित की गई लेकिन दूसरी तरफ कोरोना किट की खरीद में बड़ी धांधली देखने को मिली है. ग्राम पंचायतों में ये किट 8 हजार रुपये में खरीदी गई है, जिसका भुगतान भी कर दिया गया है.

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी में कुल 1166 ग्राम पंचायतें हैं. सभी ग्राम पंचायतों में प्लस ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर ग्राम प्रधान के द्वारा खरीद कर क्षेत्र की एएनएम और आशा बहुओं को दी जानी है. जिले की 100 ग्राम पंचायतों में कोरोना किट खरीद का भुगतान किया जा चुका है. जो कि निर्धारित मूल्य 2800 से बढ़कर 8 हजार पर किया गया है. जिसका खुलासा एडीओ पंचायत की जांच में हुआ है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिले की बाकी ग्राम पंचायतों का भुगतान अभी रोक दिया गया है. इस कोरोना किट खरीद धांधली पर जिम्मेदार अपना अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.

कोरोना किट में धांधली पूरे प्रदेश में कोरोना किट खरीद की धांधली से हड़कंप मचा हुआ है. बाराबंकी में कोरोना किट खरीद में हुई धांधली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भुगतान को लेकर एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. बाराबंकी के जिला पंचायतीराज अधिकारी रण विजय सिंह ने बताया कि कोरोना किट की कीमत 2800 रुपये ही है और वो ग्राम पंचायत के द्वारा ही खरीदी की गई है. अब तक 92 ग्राम पंचायतों में भुगतान किया गया है, बाकी का भुगतान नहीं किया गया है.

एसआईटी जांच के आदेश दूसरी तरफ बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीकेएस चौहान से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोरोना किट खरीद से स्वास्थ्य विभाग का कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना किट डीपीआरओ और नगर पालिका परिषद के द्वारा खरीद कर एएनएम और आशा बहुओं को दिया गया है. फिलहाल ग्रामपंचायतों में कोरोना किट की खरीद में हुई धांधली को लेकर कोई भी अधिकारी खुलकर कुछ भी बताने से कतराता नजर आ रहा है. वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे प्रकरण में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. देखने वाली बात ये होगी कि आखिर 2800 की कोरोना किट 8 हजार में क्यों खरीदी गई.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः आधा मिनट में बाइक ले उड़ा चोर, वीडियो वायरल, होगी मामले की जांच

कासगंजः सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget