एक्सप्लोरर

यूपी में बीसी सखी योजना से गांव-गांव पहुंची बैंकिंग सेवा, हजारों महिलाओं को रोजगार और सम्मान

योजना के तहत अब तक प्रदेश की 50,192 महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 39,561 बीसी सखी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी बीसी सखी योजना ने ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ रोजगार दिया है, बल्कि गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर आम लोगों के जीवन को भी आसान बना दिया है. इस योजना के तहत अब तक प्रदेश की 50,192 महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 39,561 बीसी सखी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इन सखियों ने अब तक कुल 31,626 करोड़ रुपये का लेनदेन कर ग्रामीणों को घर बैठे बैंकिंग की सुविधा दी है. इस काम के बदले बीसी सखियों को कुल 85.81 करोड़ रुपये की आय भी हुई है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना का मकसद था कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और लोगों को बैंकिंग के लिए दूर शहरों या कस्बों में न जाना पड़े. योजना में चयनित महिलाओं को बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक और यूपीकॉन के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया है. चयन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और कंप्यूटर साक्षरता रखी गई है. इसके बाद महिलाओं को आरएसईटीआई के माध्यम से आईआईबीएफ द्वारा प्रमाणित किया गया.

एक कॉल पर पहुँचती हैं सखी

बीसी सखी योजना का असर गांवों में साफ देखा जा सकता है. जहां पहले बुजुर्ग, महिलाएं और मजदूर बैंक के चक्कर लगाते थे, वहीं अब एक कॉल पर बीसी सखी उनके घर पहुंचकर पैसा जमा और निकासी की सुविधा देती हैं. इससे न केवल समय और खर्च की बचत हुई है, बल्कि महिलाओं को सम्मानजनक आय का जरिया भी मिला है. हर गांव में एक सखी अब भरोसे और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी है.

हर ग्राम पंचायत पर एक सखी

सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक बीसी सखी हो, ताकि कोई भी ग्रामीण बैंकिंग सुविधा से वंचित न रहे. बीसी सखियों को सरकार की तरफ से स्मार्टफोन, डिजिटल डिवाइस और मासिक प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है, जिससे उनका काम आसान हो जाता है.

आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रही योजना

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को जमीनी हकीकत में बदलने की दिशा में एक अहम पहल है. उत्तर प्रदेश में इस योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार और सम्मान दोनों दिया है और अब ये महिलाएं पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget