एक्सप्लोरर

UP News: BHU में देर रात छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें क्या है मामला

BHU: काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद छात्रों ने जमकर बवाल किया जिससे आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही बहाल की.

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. जहां एक तरफ छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर से लेकर बीएचयू सिंह द्वार पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद होकर इस घटना के खिलाफ विरोध जताया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी मेन गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बलपूर्वक खदेड़कर आवागमन शुरू कराया. छात्रों की तरफ से  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा लाठी चार्ज भी हुआ, इसमें कई छात्र घायल हुए हैं जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

दरअसल 16 फरवरी की देर रात काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डालमिया हॉस्टल के ठीक बाहर सफ़ेद स्कॉर्पियो द्वारा 46 वर्षीय एक व्यक्ति को रौंद दिया जाता है जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है. इस घटना के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र काफी आक्रोशित होते हैं. घटनास्थल पर मौजूद स्कॉर्पियो पर तोड़फोड़ के बाद इस मामले पर कार्रवाई को लेकर BHU वीसी कार्यालय के बाहर से लेकर प्रमुख सिंह द्वार तक गेट बंद कर सैकड़ो की संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हैं. 

पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा 
इस दौरान लंका थाने की फोर्स के साथ-साथ पांच अन्य स्थानों की फोर्स बुलाई जाती है. बलपूर्वक छात्रों को खदेड़कर मुख्य द्वार से आवागमन फिर से शुरू किया जाता है. छात्रों का कहना है कि इस दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज हुई जिसमें उनके दर्जन साथी घायल है जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

इस घटना के बाद पूरी तरह से कैंपस छावनी में तब्दील रहा रात तक पुलिस फोर्स के दर्ज़नो वाहन कैंपस में भ्रमण करते रहे. प्रदर्शन के दौरान घायल को छात्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में दर्जनों छात्र घायल हुए हैं उन्हें चोट आई है जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. वह इस मामले में कार्रवाई को लेकर अड़े थे. 

देर रात तक छावनी में तब्दील रहा कैंपस
इस मामले को लेकर लंका थाना से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि - छात्रों द्वारा देर रात तक जमकर बवाल किया जा रहा था. आवागमन शुरू करने और माहौल को शांत करने के लिए उन्हें मौके से हटाया गया. इस मामले में 7 छात्रों की गिरफ्तारी भी हुई है. हालांकि  जानकारी मिलने तक BHU मुख्य मार्ग से आवागमन जारी है और कैंपस में स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ें: Taj Mahotsav 2024: आगरा ताज महोत्सव में यमुना महा आरती का आयोजन, हरिद्वार और वाराणसी की दिखी झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget