एक्सप्लोरर

BHU में 8 वें दिन भी जारी रही जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

UP News: कोलकाता रेप केस की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं. आज उनके हड़ताल का आठवां दिन है.

Varanasi News: कोलकाता रेप केस (Kolkata Rape Case) की घटना को लेकर देशभर के चिकित्सकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं. आज उनके हड़ताल का आठवां दिन है. इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इमरजेंसी, आईसीयू और सीनियर डॉक्टर की देखरेख में ओपीडी व्यवस्था में जारी है. हालांकि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से जनपद सहित अलग-अलग शहरों से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जूनियर डॉक्टर सौरभ ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि कोलकाता में साथी महिला चिकित्सक के साथ जो हैवानियत हुई है उसके बाद देशभर के चिकित्सक और आम व्यक्ति भी आक्रोशित व मर्माहत है. पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय और देशभर के डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हम सभी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी जूनियर डॉक्टरों ने इस घटना को लेकर अपना विरोध जताया है.हम तब तक अपनी मांग पर डटे हुए रहेंगे जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता इसके अलावा हम सभी चिकित्सकों के लिए एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का आधार तय होना बहुत आवश्यक है.

कुलपति से मुलाकात पर अड़े जूनियर डॉक्टर
BHU जूनियर डॉक्टर ने यह भी कहा कि चिकित्सा संस्थान से जुड़े अलग-अलग मांगों को लेकर हम विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करना चाहते हैं. इसीलिए हम बीते दो से तीन दिनों से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करने का प्रयास कर रहे हैं. बीते हफ्तों से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जूनियर डॉक्टरों ने IMS परिसर से सिंह द्वार तक कैंडल मार्च निकालकर इस घटना को लेकर विरोध भी जताया है.

ऐसे में देखना होगा कि कोलकाता रेप केस की घटना में कब तक पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है और काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा संस्थान जैसे देशभर के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सामान्य रूप से अपने कार्य पर लौटते हैं. हालांकि इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा संस्थान में इमरजेंसी, आईसीयू और सीनियर डॉक्टर की देखरेख में ओपीडी व्यवस्था जारी है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: वन दरोगा की पिटाई करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget