एक्सप्लोरर

UP Flood: बलिया में उफान पर गंगा नदी, खतरे के निशान को पार कर गया जलस्तर

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में उफान पर बह रही गंगा नदी के कारण जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है.

Ballia Flood News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी अपने उफान पर बह रही है. बीते पांच दिनों से लगातार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल रही थी. जिसके बाद आज बलिया के गाय घाट में गंगा नदी ने खतरा के लाल निशान को पार कर दिया है और एनएच 31 को छूने के लिए आतुर नजर आ रही है. जिसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं और लगातार नदी का निरीक्षण कर रहे हैं. ताकी गंगा नदी में आई बाढ़ के किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सकें.

फ्लड कंट्रोल रूम की ओर से आज सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नदी का जल स्तर अब घट रहा है. वहीं उफान पर बह रही नदी खतरा के निशान के नीचे नहीं आई है. फ्लड कंट्रोल रूम के आज के आंकड़े के अनुसार गाय घाट स्थित गेज पर 57.615 आर.एल.मीटर खतरा बिंदु का निर्धारित मानक है और आज गंगा नदी का जलस्तर 57.85 आर.एल.मीटर पर पहुंचकर खतरा के निशान के पार पहुंच चुका है.

बाढ़ से निपटने की तैयारी

उपजिलाधिकारी सदर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बलिया में जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए शेल्टर बनाने के साथ ही 77 बड़ी नाव सहित सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी लगातार निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे हैं. गंगा नदी के साथ ही सरयू नदी के बढ़ रहे जलस्तर ने निचले इलाके में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

बाढ़ का हाई अलर्ट

फिलहाल बलिया में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पहले ही कर दिया गया था. उपान पर बह रही गंगा नदी को देखते हुए प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी करते हुए पहले ही सभी को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया था. इसके साथ ही फ्लड रिलीफ कैंप को भी एक्टिवेट कर दिया गया. फिलहाल इन कैंप में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में रहने वालों के लिए व्यवस्था की गई है. 

यह भी पढ़ेंः

UP News: अतीक अहमद के दो बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, जेल में बंद उमर और अली की ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget