एक्सप्लोरर

'बकरा ही क्यों मुर्गा और भैंस भी मत काटो..' जानें- अखिलेश के करीबी पूर्व सांसद ने किस वजह से दिया ये बयान?

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि इन लोगों को सिर्फ यही काम है की कैसे मुसलमानों का दिल दुखाया जाये.

Bakra Eid 2025: विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से बकरा ईद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी का विरोध किए जाने पर जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि बात हिन्दू मुस्लिम एकता और गंगा जमुनी तहजीब की होनी चाहिए लेकिन अगर ये लोग ऐसी ही बातें करते रहे तो हिंदुस्तान कमज़ोर से कमज़ोर होता चला जायेगा आज हमने ट्रंप के आगे घुटने टेके हैं कल तमाम दुनिया के सामने हमें घुटने टेकने पड़ेंगे.

डॉ एसटी हसन ने कहा कि इन लोगों को सिर्फ यही काम है की कैसे मुसलमानों का दिल दुखाया जाये अब ये कुर्बानी की बात आ गयी क़ुरबानी तो सात आठ हजार साल से लोग करते चले आ रहे हैं पूरी दुनिया में ही क़ुरबानी होती है और सिर्फ मुसलमान ही नहीं हिन्दू भाई भी क़ुरबानी करते हैं वह बलि चढ़ाते हैं. सब ने देखा है इस से कौन सा प्रदूषण होता है ? इसमें कोई पटाखे नहीं छोड़े जा रहे कोई धुँआ नहीं हो रहा नदियों के अंदर कोई प्रदूषण नहीं किया जा रहा हम लोग तो क़ुरबानी का खून ज़मीन में दफ़न करते हैं और उसके बचे हुए मांस को भी हम ज़मीन के अंदर दफ़न करते हैं लेकिन ये लोग ऐसी हिन्दू मुसलमानों को बाँटने वाली बातें कर के हिन्दू मुसलमान को एक दूसरे से अलग करना चाहते हैं और हमारी सदियों पुरानी प्यार मोहब्बत की संस्कृति को ये समाप्त करना चाहते हैं.

'इस तरह की बातें इन्हें शोभा नहीं देती...'
पूर्व सांसद ने कहा कि मैं तो यह कहता हूं की बकरा ही क्यों मुर्गा और भैंस भी मत काटो क्या तमाशा बना रखा है. इन लोगों ने क्या हिंदुस्तान में आज गाय का मांस नहीं बिक रहा दक्षिण भारत, केरल और पूर्वो उत्तर भारत में क्या हो रहा है रोकिये. आप केन्द्रीय मंत्री खुद कह रहा है की मै बीफ़ इस्तेमाल करता हूं . एक धर्माचार्य तो यहाँ तक कह दिए की बकरा काटने वाले दुष्ट होते हैं जो बकरा काटे वह अपनी गर्दन खुद काट लें. अरे क्या पूरी दुनिया के मुसलमान दुष्ट हो गये? क्या बेहूदी बातें ये लोग बोलते हैं. ऐसे पद पर होकर इस तरह की बातें इन्हें शोभा नहीं देती हैं.

सपा नेता ने कहा की हर बार त्योहारों पर इस तरह के ये राजनीतिक विवाद हैं और ये एक दूसरे के बीच दूरियां पैदा करने वाले विवाद हैं इन लोगों को ये नहीं मालूम की कि ये जितनी दूरियां पैदा करेंगे उस से हमारा देश उतना ही कमज़ोर होगा. मुसलमानों की आबादी देश के अंदर मामूली आबादी नहीं है मुसलमानों की आबादी देश में दूसरी सबसे बड़ी आबादी है. इन लोगों को बस यही काम रह गया है की ये नफरतें फैलाते हैं और एक दूसरे से लोगो को अलग करते हैं. ये धार्मिक व्यक्ति नहीं हो सकते हो सकता है इन्हें लगता होगा की ऐसी बाते करने से जैसे योगी जी को कुछ मिल गया तो इन्हें भी कुछ मिल जायेगा.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget