एक्सप्लोरर

CHC में तैनात डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, बजरंग दल ने ज्ञापन सौंप की एक्शन की मांग

Bajrang Dal Protest in Basti: बजरंग दल के नेताओं ने बस्ती सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसको लेकर बजरंग दल ने ज्ञापन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Basti News Today: आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी सरकारी अस्पतालों की दशा में सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीण अंचलों में बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर और आधुनिक सेवाओं से युक्त करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और डॉक्टर सरकारी बजट का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

इसी तरह के एक मामले में बजरंग दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं बजरंग दल के नेताओं ने अपर आयुक्त को ज्ञापन देकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मण्डलायुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त राजीव पांडे को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल ने मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए, जिससे आम गरीब मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके.

बजरंग दल ने दिया ज्ञापन 
अपनी शिकायतों को लेकर बजरंग दल ने 9 सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था, मगर कोई कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचारियों का मनोबल और बढ़ गया है. 

ज्ञापन में मेडिको लीगल के नाम पर दो से तीन हजार रुपये लिये जाने, डाक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखने, मरहम, पट्टी, ग्लूकोज, इंजेक्शन लगाने के नाम पर वसूली करने, जनरेटर नहीं चलता फिर भी डीजल का पैसा निकाल लिये जाने का आरोप लगाया गया है. 

जांच कराने का आश्वासन
इस ज्ञापन में दावा किया गया है कि चिकित्सक रात में नहीं रूकते है. इसलिए चिकित्सक की व्यवस्था कराने, डॉ सचिन चौधरी के आय की जांच कराकर उनका यहां से स्थानान्तरण किए जाने समेत कई मांग शामिल है. बजरंग दल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे.

अपर आयुक्त राजीव पांडे ने ज्ञापन के बाबत बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सचिन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है. इसी क्रम में टीम बनाकर जांच कराई जाएगी और अगर किसी भी बिंदु की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में टूटे दुनिया के सारे रिकॉर्ड, ब्राजील-जर्मनी को पीछे छोड़कर रचा नया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget