एक्सप्लोरर

UP Election: बाहुबली विधायक राजा भैया ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान- बीजेपी या सपा किसके साथ जाएंगे खोला पत्ता

UP Assembly Election 2022: कुंडा के बाहुबली बाहुबली विधायक राजा भैया ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने साफ किया है कि वह किस दल के साथ गठबंधन कर सकते हैं.

कुंडा के बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज से शंखनाद कर दिया है. राजा भैया आज से जनसेवा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने कुंडा स्थित अपने आवास से की है. राजा भैया की यह यात्रा आज प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या तक जाएगी. अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद वह आगे के कार्यक्रमों का ऐलान करेंगे.

यात्रा की शुरुआत करने के बाद राजा भैया ने एबीपी चैनल से की गई एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि यात्रा के जरिए वह लोगों से संवाद करना चाहते हैं. उनकी समस्याओं को सुनना चाहते हैं. उनकी अपेक्षाओं और उम्मीदों के बारे में जानना चाहते हैं. यात्रा को कतई शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं देखना चाहिए.

इस एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनसत्ता दल लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीतने वाली सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. गठबंधन किस पार्टी से होगा यह अभी तय नहीं है. समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से समझौते के विकल्प खुले हुए हैं.

राजा भैया ने कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं से उनके निजी रिश्ते अब भी बरकरार हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की साढ़े चार साल की सरकार के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि ज्यादातर जगहों पर अच्छा काम हुआ है. कुछ कमियां जरूर रही हैं, लेकिन तमाम क्षेत्रों में सरकार ने ठीक काम किया है.

राजा भैया ने कहा कि वह क्षत्रियों को लामबंद करने या फिर यूपी में जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने के लिए कतई नहीं निकले हैं. यह जरूर है की इस यात्रा के जरिए वह अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और भविष्य की सियासी संभावनाएं तलाशने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी सफाई दी की यात्रा का मकसद कतई किसी दूसरी पार्टी का खेल बिगाड़ना नहीं है.

Chandauli News: आजादी के बाद पहली बार गांव में पहुंची सड़क, बिजली देखते ही ग्रामीण हुए खुश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget