एक्सप्लोरर

बहराइच: रात में अपहरण कर बच्चियों से करता था दरिंदगी, पुलिस ने साइको रेपिस्ट को किया गिरफ्तार

Bahraich News: पुलिस ने बताया कि आरोपी 5-10 साल की बच्चियों को ही अपना शिकार बनाता था, क्योंकि उसे लगता था ये बच्चियां किसी को कुछ नहीं बताती है. उसके फोन से आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं.

Bahraich Rapist Arrest: यूपी के बहराइच में मासूम बच्चियों का अपहरण कर दरिंदगी करने वाले साइको रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे लेकर जो खुलासा किया है उसे सुनकर हर कोई दंग रहा गया. आरोपी का नाम अविनाश पांडे हैं. आरोपी अब तक चार मासूम बच्चियों को अपना शिकार बना चुका है. उसके मोबाइल फोन से बच्चियों की आपत्तिजनक तस्वीरें भी बरामद हुई हैं. आरोपी 5-10 साल तक की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था और उसे छोड़कर भाग जाता था. 

ये मामला बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र का है, जहां  पिछले एक माह से देर रात मासूम बच्चियों के अपहरण और रेप की शिकायतें सामने आने लगीं. लड़कियां रात में रहस्यमयी तरीके से गायब होती थी और 10-12 घंटे बाद  बरामद भी हो जाती थी. पांच दिन पहले भी इसी तरह एक बच्ची गायब हो गई. परिजनों की शिकायत पर सुजौली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. 

पुलिस ने साइको रेपिस्ट को किया गिरफ्तार
इस मामले की जांच के लिए एसओजी एवं सुजौली थाने की संयुक्त टीम बनाई गई. लड़कियों ने आरोपी का जैसा हुलिया बताया उसके आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाले खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अविनाश पांडे अब तक 4 मासूम बच्चियों को दुष्कर्म का शिकार बना चुका है. आरोपी रात के अंधेरे में चुपके से घर मे घुसकर मासूम बच्चियों को सोते समय उठा ले जाता था उसके बाद नशे की हालात में घिनौनी हरकत को अंजाम देता था. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी 5-10 साल की बच्चियों को ही अपना शिकार बनाता था, क्योंकि उसे लगता था ये बच्चियां किसी को कुछ नहीं बताती है. आरोपी के पास से दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए हैं जिसमें बच्चियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी आरएन सिंह ने कहा कि पीड़िता ने आरोपी का जो हुलिया बताया था और जो जानकारी दी थी उसके आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है. उसके बाद से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं जिसमें बच्चियों की तस्वीरें मिली हैं. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इसकी गतिविधियां सामान्य इंसान जैसी नहीं थी. ये जानबूझकर छोटी बच्चियों को ही अपना शिकार बनाता है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget