एक्सप्लोरर

बहराइच में ब्रेनवॉश कर युवती का कराया धर्मांतरण, बेटी की घर वापसी की आश में तड़प रही मां

UP: बहराइच में धर्मांतरण का खेल बदस्तूर जारी है. यहां एक ब्राह्मण परिवार की बेटी का ब्रेनवॉश कर तैयबा खान बनाया गया है. परिवार वालों का कहना है कि वह तंत्र मंत्र की वजह से माता-पिता को भूल चुकी है.

नेपाल से सटे तराई के जनपद बहराइच में धर्मांतरण का खेल बदस्तूर जारी है. प्रेम जाल में फंसा कर भोली-भाली लड़कियों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है. इस खेल में पर्दे की आड़ में छिपा बड़ा सिंडिकेट अपने नापाक मंसूबों को कामयाब करने में जुटा हुआ है. धर्मांतरण के इस कार्य मे मदरसों में हो रहे झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

मामला बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती को मुम्बई के एक मुस्लिम लड़के के ने लालच दिखाकर प्रेम जाल में फँसाया. इसके कुछ दिन के बाद वह दो अन्य मुस्लिम युवकों की मदद से युवती को लेकर फरार हो गया. घटना 3 मई की बताई जा रही है. पीड़िता की मां शुशीला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को अगवा करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि बरामद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया था.

युवती की मां और बड़े भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बेटी को पास के ही एक मदरसे में ले जाकर उसके ऊपर तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक कर उसका दिमाग सुन्न कर दिया गया था. जिस वजह से वह अपने घर आने के लिए तैयार ही नही हुई. रीमा (परिवर्तित नाम) से तैयबा खान बनी युवती की मां आज भी बेटी की तस्वीर और कपड़े लेकर इस उम्मीद में तड़प तड़प कर रो रही है कि शायद उसकी बेटी अब भी घर आ जाए.

मदरसे में बहन का किया गया ब्रेनवॉश- भाई

युवती के भाई शुभम पाठक ने कहा, तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक कर धर्मांतरण और निकाह के बाद हमारी बहन का इस कदर ब्रेन वाश किया गया, वह कुछ भी मानने को तैयार नही है. हमारी बहन के साथ बहुत ज्यादती की गई है जिसकी वजह से वो बेहद डरी हुई है. शुभम ने कहा कि यही वजह है कि वो अपने माता पिता भाई बहन का प्यार भूल चुकी है.

युवती के भाई ने मदरसे पर लगाया बड़ा आरोप

शुभम ने बताया कि तारिक हमारे ही गाँव का रहने वाला है लेकिन बहुत सालों पहले मुम्बई चला गया था. कभी-कभार मुम्बई से यहां आकर अपने चाचा के मदरसे में रुकता था. शुभम ने यह भी बताया कि बहन के धर्मांतरण करने के पीछे गाँव के पास स्थित एक बड़े मदरसे का बड़ा हाथ है. उसने मदरसे पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसी मदरसे में हमारी बहन का ब्रेनवाश किया गया और उसे तैयबा खान बनने पर मजबूर किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget