एक्सप्लोरर

Baghpat Crime News: बागपत में दो भाईयों ने अपने ही छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

UP News: बागपत में रहने वाले दो भाईयों ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और दोनो आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया.

Bagpat Crime News: बागपत के गुराना गांव में दो भाइयों ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी.हत्यारोपी भाई अपने छोटे भाई की शादी से नाराज थे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.मृतक की पत्नी ने अपने दो जेठों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.पुलिस का कहना है कि सबसे बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी रीतू का विवाह सबसे छोटे भाई के साथ कर दिया था जबकि बीच के दोनों भाई रीतू को अपनी पत्नी बनाकर रखना चाहते थे.इसी बीच को लेकर तीनों भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा था.

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में ईश्वर के चार बेटों में सुखवीर, ओमवीर, उदयवीर और यशवीर में सुखवीर शादीशुदा था.लगभग 12 साल पहले सुखवीर की हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद सुखवीर की पत्नी रीतू अपने तीन बच्चों के साथ घर पर ही रह रही थी, लेकिन कुछ समय बाद रीतू के मायके वालों ने रीतू की शादी उसके सबसे छोटे देवर यानी यशवीर के साथ कर दी थी.जबकि उसके बड़े भाई उदयवीर व ओमवीर रीतू को शादी कर अपने पास रखना चाहते थे.दोनों अपने छोटे भाई यशवीर से इसलिए नाराज चल रहे थे और आए दिन घर मे झगड़ा करते थे.

अपने ही भाई के ऊपर चला दी गोली
दिल्ली में बस चालक यशवीर कल अपने घर आया हुआ था. शाम के समय गांव में गया हुआ था.इसी दौरान ओमवीर व उदयवीर ने घर पर यशवीर की पत्नी रीतू के साथ झगड़ा कर दिया. दोनों ने रीतू को धमकी देते हुए कहा कि घर लौटने पर आज उसके पति यशवीर को मौत के घाट उतार देंगे और उसे (रीतू) अपने पास रखेंगे.देर रात यशवीर घर लौटा तो ओमवीर और उदयवीर ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी.

रीतू, उसके बेटे कृष्ण, बेटी शालू, आरती व सास महेन्द्री ने बीच बचाव कराना चाहा तो ओमवीर और उदयवीर ने छोटे भाई यशवीर को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर शव को कब्जे में ले लिया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी
बीती रात्रि लगभग दस बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़ौत थाना क्षेत्र के गुराना गांव में एक व्यक्ति यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी करने पर पता चला कि यशवीर जो मृतक है वह चार भाई थे. उनमें से एक भाई सुखवीर जिसकी मौत हो चुकी है.उसके तीन भाई अविवाहित ही थे. उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को रखने को लेकर विवाद चल रहा था. लेकिन रीतू के मायके वालों ने अपनी बेटी की शादी सबसे छोटे भाई यशवीर से उसकी शादी कर दी थी. 

तभी से महिला रीतू उसके साथ रहती थी. इस बात को लेकर यशवीर के बड़े भाई उदयवीर और ओमवीर नाराज रहते थे. वह देर रात दिल्ली से लौटकर घर आया तो उस समय उसका दोनों भाईयों के साथ झगड़ा हुआ और ओमवीर ने उसका हाथ पकड़ा और उदयवीर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: जिन सीटों पर हुई BJP की हार वहां मुस्लिम इलाकों में हो रही बिजली कटौती? जानें क्या है दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget