एक्सप्लोरर

बागपत: बेटी के लव अफेयर पर भड़की मां, गला घोंटकर की हत्या, राज छिपाने के लिए फैलाई ये अफवाह

Baghpat Crime News: बागपत में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Baghpat News Today: बागपत जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी. मृतका का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को अपना आधार कार्ड भी दे दिया था. इसकी जानकारी जब हत्यारोपी मां को हुई तो दोनों में बहस हो गई.

इस बात से महिला इतनी नाराज हुई कि उसने नाबालिग बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?
यह घटना बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की है, यहां 8 मार्च की सुबह लगभग तीन बजे रमजान की सहरी के दौरान मां और बेटी जगी हुई थीं. मां को यह भी पता था कि उसकी बेटी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इस दौरान मां ने 14 साल की बेटी से पूछ लिया कि उसने अपने प्रेमी को आधार कार्ड क्यों दिया है? 

इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई. जिसके बाद मां ने गुस्से में बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसका गला घोंट दिया और पीछे की धक्का दे दिया. जिससे किशोरी चारपाई पर गिर गई. घटना के बाद आरोपी महिला अपनी चारपाई पर सो गई. हत्यारोपी मां सुबह सोकर उठी तो बेटी को उठाने चाहा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

'बेटी की बीमारी से हो गई मौत'
यह देखकर हत्यारोपी मां घबरा गई. सुबह होने पर हत्यारोपी महिला ने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी कि उसकी बेटी की बीमारी से मौत हो गई है. गांव के लोग मृतका के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाने वाले थे कि किसी ने पुलिस को जानकारी दी कि बिजरौल में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को दफनाने की तैयारी चल रही है.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ग्रामीणों की बातों पर विश्वास नहीं किया. पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि मृतका का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसने युवक को अपना आधार कार्ड दे दिया था. इस पर आरोपी मां बेटी से नाराज हो गई. महिला ने जब बेटी से आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की तो मां बेटी में बहस हो गई. जिसके बाद मां ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. 

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बिनौली रोड पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) व 139 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. पूरे मामले में जरुरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सीतापुर में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget