एक्सप्लोरर

राज्यमंत्री के भाई के स्कैप यार्ड में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Baghpat Fire Accident: बागपत में एक स्क्रैप यार्ड में आग लगने से क्षेत्र में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए.

Baghpat News Today: बागपत जिले में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार (12 दिसंबर) को सुबह तहसील के पास स्क्रैप यार्ड में आग लग गई. धुएं के साथ उठ रही लपटों को देखकर लोग दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. 

यह फैक्ट्री उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई की बताई जा रही है. जिले के खेकड़ा तहसील के सामने राज्य मंत्री केपी मलिक के भाई का स्क्रैप यार्ड है, जिसमें पुरानी गाड़ियों को नष्ट किया जाता है. गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई.

घटना से लोगों में दहशत
स्क्रैप यार्ड में लगी ये आग इतनी तेज थी कि इससे उठता धुआं और लपटों को दूर से देखा जा सकता था. आग के रौद्र रुप को देखकर लोग दहशत में आ गए. इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

यह आग इतनी तेज थी कि एक दमकल की गाड़ी नाकाफी थी, इसके बाद मौके पर चार और गाड़ियों को बुलवाया गया. जिसके बाद कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब रहे. बताया जा रहा है कि स्क्रैप यार्ड में वेस्ट मटेरियल में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई.

'नहीं हुई कोई जनहानि'
सीएफओ अमरेंद्र सिंह का कहना है कि सुबह 9.20 बजे फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि एक फैक्ट्री में आग लगी है, जिसके बाद यहां पर एक गाड़ी तुरंत भेजी गई. यहां आने पर पता चला कि आग का विस्तार ज्यादा है, जिसके बाद चार और गाड़ियों को मंगाया गया.

सीएफओ अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, फिलहाल आग को बुझा लिया गया है. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. एक हेड कांस्टेबल को दौरा आया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक बार पहले भी फैक्ट्री के पीछे तार टूटकर गिरा था, जिससे तीन माह पहले भी इसमें आग लग गई थी.

ये भी पढ़ें: यूपी में सपा की पिच पर खेल रही कांग्रेस? राहुल गांधी के दो फैसलों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA के हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA के हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget