एक्सप्लोरर

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या कर पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा

UP Crime News: बागपत में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला है. महिला की उम्र 25-30 साल के बीच है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Baghpat News: बागपत कोतवाली क्षेत्र स्थित पाली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे आज एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव पड़ा मिला. राहगीरों ने शव को देखा तो गांव के लोगों के अलावा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद कर लिया है. महिला के शव की पहचान न हो, इसलिए पेट्रोल डालकर शव को जलाया गया है. पुलिस ने शव मिलने की जानकारी नजदीकी राज्य दिल्ली और हरियाणा पुलिस को दे दी है. आसपास जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है. वहीं आसपास इलाकों के सीसीटीवी भी कैमरे चेक किए जा रहे है. 

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि कहीं बाहर महिला की हत्या की गई. उसके बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है. महिला जींस और टॉप पहने हुए थी. उसकी उम्र 25-30 साल के बीच है. हत्या कहां, क्यों, कब और किसने की है. इन सभी का राजफाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है. वहीं महिला का शव जलने से उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है. लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान और हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्या बोले एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह
एएसपी बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौकीदार ने उन्हें शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे और शव को देखा तो प्रतीत होता है कि महिला की कहीं और हत्या कर बागपत में शव लाकर डाल गया है. इतना ही नहीं शव की शिनाख्त न हो इसलिए हत्यारों ने उसे बड़ी बेरहमी से जला दिया. अब अधजले शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है और पुलिस महिला का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. वहीं हत्यारों की तलाश के लिए टीम भी गठित कर दी गई है. आसपास इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है.

ये भी पढ़ें: आगरा में खनन माफियाओं ने सिपाही को घेरकर मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget