एक्सप्लोरर

यूपी में सात फेरे से पहले धरने पर क्यों बैठी दुल्हन? इस मांग को लेकर की नारेबाजी

UP News: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल और जलालपुर गांव के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है. इसके लिए अधिकारी जमीन का अधिग्रहण करने के लिए पहुंचे थे.

Baghpat News: निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण को लेकर बागपत के बिजरौल गांव में एक दुल्हन फेरों से पहले अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गई. अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, जिसके बाद अधिग्रहण करने पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी वहां से कार्रवाई के बिना लौट गए, उसके बाद ही दुल्हन दूल्हे के साथ फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गई.

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल और जलालपुर गांव के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है. तीन साल पहले बिजरौल गांव के बलवान व उसके बेटे यशपाल की पांच एकड़ कृषि भूमि को कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण किया गया था, लेकिन निर्माण के बीच अब दोबारा दोनों किसानों की करीब एक बीघा जमीन और अधिग्रहण को लेकर प्रशासन प्रयास कर रहा है जिसका परिवार ले लोग विरोध कर रहे हैं.

13 अप्रैल को थी बेटी की शादी
यशपाल की बेटी वंशिका की 13 अप्रैल को शादी थी. शाम के समय मुजफ्फरनगर जिले से बारात भी आनी थी. वंशिका मेहंदी लगवाकर दूसरी तैयारी में व्यस्त थी तो परिवार के लोग घर व विवाह मंडप में शादी की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी बीच परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि एनएचएआई के अधिकारी पुलिस टीम के साथ सम्बंधित भूमि पर कब्जा करने आ रहे हैं. इस जानकारी के बाद परिवार के लोग आनन फानन में अपनी जमीन पर पहुँच गए. साथ में दुल्हन वंशिका भी अपने पिता की जमीन बचाने को परिवार के लोगों के साथ वहीं धरने पर बैठ गई.

पीड़ित लोगों का आरोप था कि इस मामले में 16 अप्रैल को एडीएम बागपत के यहां आपत्ति की सुनवाई भी है, लेकिन अधिकारी पुलिस को लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुँच गए. दुल्हन और उसके परिजनों का कड़ा रुख देखकर अधिकारी वापस लौट गए. उसके बाद दुल्हन वंशिका दूल्हे आदित्य  के साथ परिणय सूत्र में बंध गई.

दुल्हन वंशिका ने कहा कि मेरे लिए शादी एक अहम दिन था, लेकिन अपनी जमीन और सम्मान की रक्षा उससे भी बड़ी ज़िम्मेदारी थी. दूल्हे आदित्य ने कहा कि वंशिका ने जो किया, वह साहस और आत्मबल की मिसाल है. मुझे गर्व है कि मैं उसकी ज़िंदगी का हिस्सा बना. वंशिका की मां मुनेश देवी ने कहा कि आज मेरी बेटी ने साबित कर दिया कि बेटियां कमजोर नहीं होती.

ये भी पढ़ें: अयोध्या आए भक्तों में बांटी जाएगी राम मंदिर परिसर की मिट्टी? निर्माण समिति ने जारी किया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget