एक्सप्लोरर

UP News: बागपत में आश्रम में पंखे से लटका मिला ब्रह्माकुमारी शिल्पी दीदी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Baghpat Brahma Kumari News: इस घटना को लेकर ब्रह्माकुमारी दीदी के परिजनों ने आश्रम में मौजूद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रह्मकुमारी शिल्पा दीदी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शिल्पा दीदी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं शिल्पा दीदी के परिजन विश्वविद्यालय की दूसरी ब्रह्मकुमारियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी.

बता दें कि मीतली गांव की रहने वाली शिल्पा दीदी आठ साल पहले प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (ओम सांई सेंटर), अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में आई थीं. उसके साथ दूसरी ब्रह्मकुमारी भी रहती थीं. आज गुरुवार (7 मार्च) को सुबह शिल्पा का शव रसोई में फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद माही जैसे ही किसी काम से रसोई में गई तो पंखे पर शिल्पा का शव लटका हुआ था. उसने शव को नीचे उतारा और इसकी जानकारी दूसरी ब्रह्मकुमारियों को दी.

वहीं सूचना के बाद सीओ बागपत हरीश भदौरिया पुलिस टीम को लेकर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी. वहीं शिल्पा दीदी की बहन टीनू ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का सेंटर में ब्रह्मकुमारियां मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करती थीं. उसके साथ मारपीट कर घर से रुपये लाने का दबाव बनाती थीं. पांच मार्च को भी उसने इस बात की जानकारी फोन पर घर दी थी. उस पर दबाव बनाया जा रहा था कि अपने हिस्से की जमीन बेचकर उसके रुपये दे, अन्यथा वे उसे जान से मार देंगी. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.

शिल्पा दीदी की बहन ने बताया कि मेरी छोटी बहन शिल्पा आठ साल पहले ब्रह्मकुमारी बनी थी. संस्था में रहने वाली महिलाएं उसे बहुत टार्चर कर रही थीं. आज सुबह हमारे पास फोन आया कि उसकी डेथ हो गई है, घटना की जानकारी लगते ही हम वहां पर गए. ये हमें पता नहीं कि उसे फांसी दी है या गला घोटा है, हमें वह नीचे फर्श पर पड़ी हुई मिली. अगर वह स्वयं फांसी लगाती तो दरवाजा स्वयं कैसे अंदर से खुल जाता हम उसे स्वयं उतराते. इन्होंने हमें बाद में फोन किया है ये हमें पहले फोन कर इसकी जानकारी देते कि आपकी बेटी ने फांसी लगा दी.  

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस मामले को लेकर एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि थाना बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में एक ब्रह्मकुमारी मिशन का आश्रम है. आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक युवती ने आत्महत्या कर ली है. इस घटनास्थल पर पुलिस गई और पता चला कि यह युवती लगभग सात साल से आश्रम में रह रही है और आश्रम के कामकाज को संभालती थी. आज इन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे किचन में आत्महत्या कर लिया है, शव को बरामद कर लिया है आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है. जहां पर एक पैनल के साथ वीडियोग्राफी की देखरेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है. परिजनों ने कुछ संगठन पर आरोप लगाया है, उसके अनुसार भी हम लोग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

UP Lok Sabha Election 2024: इस मौके का इंतजार कर रहीं मायावती! BJP की बढ़ेगी टेंशन, सपा और कांग्रेस को मिलेगा साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget