एक्सप्लोरर

बागपत के बर्थडे ब्वॉय ने तमंचे की धायं पर काटा केक, देखिए Video

बागपत में बर्थडे ब्वॉय ने तमंचे की धायं पर अपने बर्थडे का केक काटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद बागपत पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बर्थडे पार्टी के मेहमानों की पहचान शुरू कर दी है।

बागपत, एबीपी गंगा। बीते दिनों आपने तमंचे पर विधायक जी का डिस्को देखा था, अब हम आपको तमंचे पर बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। जिसमें एक युवक पिस्टल से फायरिंग करके अपने बर्थडे का केक काटता दिख रहा है। इस वीडियो में कई युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। ये युवक पिस्टल से जमीन पर रखे केक पर फायरिंग करता है। इस दौरान उसके अन्य दोसत इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। लड़के जमकर गाली-गलौच भी कर रहे हैं।

बागपत के बर्थडे ब्वॉय ने तमंचे की धायं पर काटा केक, देखिए Video

तमंचे वाले बर्थडे ब्वॉय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तमंचे वाले बर्थडे ब्वॉय का ये वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ रेंज के आईजी ने ट्वीटकर बागपत पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद बागपत पुलिस ने ट्वीटकर बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरूरपुर खेड़की गांव की है घटना

जानकारी के मुताबिक, पिस्टल से केक काटने वाली ये घटना बागपत जिले के सरूरपुर खेड़की गांव की है। जहां दोस्तों ने मिलकर पिस्टल से धायं-धायं कर अपना बर्थडे मनाया। खुलेआम सड़क के बीचो-बीच ये लड़के हुड़दंग करते और गाली-गलौच करते दिख रहे हैं। बेखौफ हाथों में पिस्तौल थामे फायरिंग कर रहे हैं।

 बागपत के सर्कल ऑफिसर का बयान

वीडियो पर बागपत के सर्कल ऑफिसर ओपी सिंह ने कहा कि हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। जिसमें कुछ युवक अवैध पिस्टल से फायरिंग करते दिख रहे हैं।

बागपत के बर्थडे ब्वॉय ने तमंचे की धायं पर काटा केक, देखिए Video

बर्थडे में आए मेहमानों की पहचान में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर भले ही प्रशासन ने रोक लगा दी हो, लेकिन कुछ लोग सिर्फ कुछ अलग करने के फितूर के चलते वैध-अवैध असलहों से फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे है। जिसका ताजा उदाहरण तमंचे से फायरिंग कर बर्थडे केक काटने का मामला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर खेड़की गांव में कुछ युवक अपने एक दोस्त का जन्म दिन मनाने के लिए कुछ अलग करने की धुन में केक तमंचे से फायर कर के काटते है और फिर इस सेलिब्रेशन का वीडियो बनाकर वायरल भी कर देते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये नई उम्र की नई फसल अपने एक दोस्त का केक तमंचे से गोली दाग कर कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमा हरकत में आता है और बर्थडे पार्टी में आये इन मेहमानों की पहचान में पुलिस जुट गई है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget