एक्सप्लोरर

Bageshwar: उत्तरायणी मेले के दंगल में इन राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दम, CM धामी भी कर सकते हैं शिरकत

Bageshwar News: बागेश्वर का उत्तरायणी पर्व 10 दिनों तक जारी रहेगा और इसके लिए नगर पालिका द्वारा प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है.

Uttarayani Mela Dangal: उत्तराखंड के बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में इस बार पहली बार कुश्ती का दंगल होगा. इस दंगल में यूपी, पंजाब, हरियाणा, नेपाल व राजस्थान के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे. बाबा बागनाथ की नगरी में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला इस साल नए रंग में दिखेगा. इस बार सबसे खास कुश्ती का दंगल होगा और इसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. इस बार उत्तरायणी पर्व 10 दिनों तक जारी रहेगा, जिसके लिए नगर पालिका द्वारा प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री दास का आना भी लगभग तय माना जा रहा है.

नगर पालिका के चेयरमैन सुरेश खेतवाल की पूरी टीम ने अन्य अतिथियों को भी मेले में आने के लिए आमंत्रण भेजा है. इधर मेले के दौरान मनोरंजन के लिए बुलाई जा रही सांस्कृतिक कलाकारों तथा खेल प्रतियोगिता का पोस्टर जारी कर दिया है. जिसमें विशाल झांकियों के साथ मेले का शुभारंभ होगा और 14 जनवरी को भव्य आरती के साथ पूरी रात नंद किशोर पांडे की टीम भजन संध्या का आयोजन करेगी. वहीं 15 जनवरी को दिन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शाम को जस्सी गिल व बब्बल राय के नाम रहेगी. इसके अलावा 16 जनवरी को दिन में आरजे काव्य की उपस्थिति रहेगी, जबकि रात में मीना राणा अपनी गायकी से लोगों को आंदनादित करेंगी.

माया उपाध्याय की टीम बिखेरेगी अपने सुरों का जलवा 

वहीं 17 जनवरी को दिन में मेहंदी प्रतियोगिता के साथ स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे और रात में जय बाबा लोक कला बागेश्वर मंच की ओर से रमेश बाबू गोस्वामी के नाम रहेगी. इधर 18 जनवरी के दिन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले के साथ स्थानीय कलाकारों की धूम रहेगी और रात में लोकवाणी एसोसिएशन हल्द्वानी के कलाकार माया उपाध्याय की टीम अपने सुरों का जलवा बिखेरेगी. इसके साथ ही 19 जनवरी को दिन में कबड्डी प्रतियोगिता उसी रात नैन नाथ रावल की टीम अपने गीत भागनोल से समा बढ़ाएंगे.  20 जनवरी को गोला फेंक प्रतियोगिता शाम को अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन आयोजित होंगे.

लोक गायक कमलजीत ढकरियाल का भी है कार्यक्रम

इसके साथ ही 21 जनवरी को दिन में विशाल कुश्ती का दंगल होगा, जिसमें यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व नेपाल के पहलवान अपना दम दिखाएंगे. इसके बाद रात में मंच पर विभिन्न दलों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इधर 22 जनवरी को दिन में कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला व झोड़ा-चाचरी प्रतियोगिता होगी तो रात में लोक गायक कमलजीत ढकरियाल की टीम पूरी रात लोगों को अपने गीतों से आनंदित करेगी. मेले की 23 जनवरी को विधिवत समापन की घोषणा की जाएगी.

UP News: 2024 चुनाव को लेकर मिशन मोड में मायावती, BSP का युवाओं के लिए बड़ा एलान, पार्टी को मिलेगी धार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget